National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:26 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:26 pm

रिश्वतखोरों में नहीं रहा खौफ,कर रहे भ्रष्ट सरकार का अनुसरण-मोर्चा     

रिश्वतखोरों में नहीं रहा खौफ,कर रहे भ्रष्ट सरकार का अनुसरण-मोर्चा       

उत्तराखंड विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिस प्रकार से विजिलेंस द्वारा रिश्वतखोरों/ भ्रष्टाचारियों को अपने शिकंजे में लिया जा रहा है, इससे प्रतीत होता है कि प्रदेश का कोई भी विभाग एवं उसके अधिकारी/ कर्मचारी बगैर रिश्वत/ सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं करते |यहां तक कि कोई पत्रावली बगैर सुविधा शुल्क के एक इंच भी आगे नहीं बढ़ती ।

रिश्वतखोरी रोक पाने में सरकार नाकाम ।

विजिलेंस टीम द्वारा सराहनीय काम किया जा रहा है,लेकिन सरकार के लिए है शर्म की बात है नेगी ने कहा कि जिस प्रकार से रिश्वतखोर पकड़े जा रहे हैं, उसको लेकर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन हकीकत में सरकार की यह सबसे बड़ी असफलता है । कर्मचारी/ अधिकारी सरकार का ही अनुसरण कर रहे हैं |अगर प्रदेश में सब कुछ ईमानदारी से चल रहा होता तो ये रिश्वतखोर क्यों पकड़े जाते ! आलम यह है कि सिर्फ छोटी-छोटी मछलियां ही पकड़ी जा रही हैं,जबकि बड़े-बड़े मगरमच्छ रूपी नेता और अधिकारी सब प्रदेश को लूटने में लगे हैं, लेकिन इन पर हाथ नहीं डाला जा रहा है ,विपरीत इसके सरकार मगरमच्छों का बचाव कर रही है ।

पकड़े जा रहे रिश्वतखोर बयां कर रहे सरकार का फर्जी जीरो टॉलरेंश ।

अगर आंकड़ों की बात करें तो पकड़े गए रिश्वतखोरों/ भ्रष्टाचारियों में यह आंकड़ा न के बराबर है | गौर करने वाली बात यह है कि अधिकांश रिश्वतखोरों को पकड़वाने में जनता दिलचस्पी नहीं लेती कि कौन पचड़े में पड़े |अगर सब लोग इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आगे आयें तो परिणाम चौंकाने वाले होंगे तथा सरकार का फर्जी जीरो टॉलरेंस भी बेनकाब होता ।मोर्चा सरकार को आगाह करता है कि पकड़े गए रिश्वतखोरों/ भ्रष्टाचारियों के मामले में अपनी पीठ थपथपाने के बजाय शर्मसार हों। पत्रकार वार्ता में – हाजी असद व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे ।

बगैर रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा सरकार में पकड़ी जा रही छोटी-छोटी मछलियां !         

 

मगरमच्छ रूपी नेताओं और अधिकारियों पर क्यों नहीं डाला जा रहा हाथ ।

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।