National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 3:16 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 3:16 am

रन फॉर यूनिटी के आयोजन का लक्ष्य एक भारत श्रेष्ठ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

यूपी पुलिस के मंशानुरूप कटका पुलिस द्वारा रन फार यूनिटी का आयोजन 

 

रन फॉर यूनिटी के आयोजन का लक्ष्य एक भारत श्रेष्ठ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना 

562 रियासतों को विलय कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक बृहद भारत के जन्मदाता, भारत के विस्मार्क लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती एक भारत श्रेष्ठ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के दृष्टिगत पूरे भारत में मनाई जा रही है। उसी के क्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 जयंती के शुभ अवसर पर यूपी पुलिस पूरे जिले में सुबह सात बजे से एक से डेढ़ किलोमीटर रन फार यूनिटी का आयोजन की है । जिसके क्रम में जनपद अम्बेडकर नगर के थाना कटका में कटका पुलिस सामाजिक कार्यकर्ता , गणमान्य व संभ्रांत वर्ग व रेसर बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें थानाध्यक्ष कटका राकेश कुमार के तत्वावधान में ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह बृजेश सिंह संजय सिंह , मंडल अध्यक्ष प्रवीण गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, संतोष गुप्ता पूर्व प्रधान हृदयनरायन निषाद, जितेन्द्र निषाद आदि गणमान्य उपस्थित रहे। रन फार यूनिटी सुबह सात बजे से कटका थाने से हाफिजपुर तक उपरोक्त गणमान्य लोगों व रेसर बच्चों द्वारा यूपी पुलिस के मंशानुरूप रन कर एक भारत श्रेष्ठ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। पूरे आयोजन के दौरान एंबुलेंस भी मौजूद रही

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *