National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 7, 2026 5:05 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 7, 2026 5:05 pm

मा0  मुख्यमंत्री की प्रेरणा से अग्रणी पक्ति के योद्धाओं को सशक्त बनाते डीएम सविन

 

 

मा0  मुख्यमंत्री की प्रेरणा से अग्रणी पक्ति के योद्धाओं को सशक्त बनाते डीएम सविन

 

अग्रणी पंक्ति के योद्धा वीर आशाओं को करना है सशक्त; 

 

आशाओं को जिला प्रशासन से 1500 रू0 एवं अच्छा कार्य करने वाली आशाओं को 1555 रू0 धनराशि अलग 

 

नगर निगम देहरादून की भांति नगर निगम ऋषिकेश की आशा कार्यत्रियों एवं आशा फेसिलेटेटर को 1500 रू0 नगर निगम से 

 

आशाओं को डेंगू वॉलंटियर के कार्य सत्यापन की जिम्मेदारी भी 

देहरादून दिनांक 02 मई 2025, , जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियो एवं आशा फैसिलिटेटरो के साथ जनसंवाद में  दिए निर्देश पर  देहरादून नगर निगम में डेंगू रोकथाम में कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों एवं आशा फैसिलिटेटरो को नगर निगम के द्वारा डेंगु कार्यकाल मे 1500 रूपये प्रदान किये जा रहे है, उसी प्रकार ऋषिकेश नगर निगम की आशा कार्यकत्रियों को एवं आशा फैसिलिटेटरो को भी डेंगू कार्यकाल में 1500 रू0 प्रदान  करने के निर्देश। जिला अपनी ओर से समस्त आशाओं को 1500 रू0 तथा अच्छा कार्य करने वाली वीर आशाओं को 1555  जिले की ओर से अलग से दिए जाएंगे।

आशाओं को डेंगू वॉलंटियर के कार्य सत्यापन की जिम्मेदारी भी 

डीएम के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी देहराूदन द्वारा नगर आयुक्त ऋषिकेश को आशा कार्यकर्तियों को नगर निगम देहरादून की भांति  1500 रू0 नगर निगम ऋषिकेश की आरे प्रदान किये जाने को पत्र प्रेषित किया है।

आशाओं को जिला प्रशासन से 1500 रू0 एवं अच्छा कार्य करने वाली आशाओं को 1555 रू0 धनराशि अलग

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डेंगू और मलेरिया के नियंत्रण के लिए लार्वा सोर्स रिडक्शन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे तथा आशाओं और आशा फैसिलिटेटरों को डोर-टू-डोर सर्वे करके जलभराव और लार्वा के स्रोतों को नष्ट करने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले की वीर आशाओं को डेंगू और मलेरिया नियंत्रण कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ₹1500 का अतिरिक्त Boon दिया जाएगा, साथ ही अच्छे कार्य करने वाली आशाओं और आशा फैसिलिटेटरों को ₹1555 का पुरस्कार भी दिया जाएगा। साथ ही, नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश को निर्देश दिया गया कि 15 मई तक शहर के सभी बड़े नालों और ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव न हो और मच्छर के लार्वा का प्रकोप कम किया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि पिछली वर्ष की तरह इस वर्ष भी आशाओं और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

आशाओं को डेंगू वॉलंटियर के कार्य सत्यापन की जिम्मेदारी भी 

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *