National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 7:56 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 7:56 pm

मानवता का मूल्य प्रदर्शित करते सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर के छात्र

आज दिनांक 24 अप्रैल को सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में एकादशी के उपलक्ष्य में ठंडा मीठा पानी अर्थात छबील लगाने के कार्यक्रम का विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 12वीं से हर्ष तेगवाल तथा अनन्या सिंह और कक्षा आठवीं से मानस गोयल, प्रतीक , रियांशी, श्रद्धा, माधव शर्मा, हर्ष बिष्ट, अक्षिका, आदात्री, अरनव सुपहिया, विराट, सुप्रज्ञा तथा सांची ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शारीरिक प्रशिक्षक श्री विकास पंवार के नेतृत्व में किया गया जिसमें यश सिंघल तथा अन्य कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।
विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल ने इस गतिविधि को करने के पीछे गर्मी के मौसम में राहगीरों को धर्म या जाति से परे जाकर पानी पिलाने के अतिरिक्त विद्यार्थियों में समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना, उन्हें भारतीय त्योहारों, व्रतों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना, टीम में कार्य करना तथा आपस में सामंजस्य स्थापित करना मुख्य उद्देश्य बताये तथा सभी को एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.