National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 5:19 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 5:19 am

महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

 

उत्तराखंड विकास नगर 

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में रक्तदान शिविर का आयोजन वीरा फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर 142 बार रक्तदान कर चुके संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो0 आनंद सिंह उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ उनियाल ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और हमें इसके महत्व को समझना चाहिए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीएस नेगी ने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना और जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने महाविद्यालय के छात्रों और स्टाफ के सदस्यों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस अवसर पर रेड क्रॉस के डॉ अशोक कुमार ने कहा कि रक्तदान से रक्त बैंकों में रक्त का भंडार बना रहता है, जिससे आपातकाल या सर्जरी के दौरान रक्त की कमी नहीं होती। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान एवं डॉ डीके भाटिया ने कहा कि रतलाम शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *