National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 11:35 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 11:35 am

भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थों को साथ 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान का दिखा असर

भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थों को साथ 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से 05 पेटियों में रखा 125 किलो ग्राम डायनामाइट हुआ बरामद

 


वर्तमान में पंचायत चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने व किसी भी प्रकार से प्रलोभन देकर मतदान अपने पक्ष में करने जैसी तमाम गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अवैध गतिविधियों सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया है, जिस पर संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10/07/2025 को त्यूणी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार संख्या HP 09C 9788 को चैक किया गया तो वाहन में 05 पेटी डायनामाइट कुल वजन 125 कि0ग्राम बरामद हुआ। वाहन सवार व्यक्तियों से उक्त विस्फोटक पदार्थ को परिवहन करने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो हुए दिखा नहीं पाए, जिस पर अवैध विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी पर थाना त्यूनी पर मु0अ0सं0 19/2025 धारा 3/7 विस्फोटक अधिनियम 1884 बनाम रिंकू, रोहित, सुनील, पंजीकृत किया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

1- रिंकू पुत्र पानू राम ग्राम बलंग थाना ठियोग शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 37 वर्ष

2- रोहित पुत्र बिशन सिंह ग्राम रोणाहाट थाना सिलाई सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 19 वर्ष

3- सुनील पुत्र केवल राम ग्राम सैडोली थाना कोटखाई शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 38 वर्ष

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।