National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 5:59 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 5:59 pm

बाह्य रोगियों को नहीं मिलती आयुष्मान के तहत वेंटिलेटर/ आईसीयू सुविधा- मोर्चा

प्राथमिकता दी जाती है स्वास्थ्य बीमा कार्ड/ गोल्डन कार्ड/ नगद वालों !

सिफारिश के तहत ही मिल पाती है आयुष्मान के तहत ये सुविधा ।

शासन में रखेंगे मामला को| #विभागीय मंत्री लें मामले का संज्ञान

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश के कई बड़े नामी- गिरामी सूचीबद्ध प्राइवेट हॉस्पिटल बाह्य रोगियों को आपात स्थिति में दाखिले (एडमिशन) के समय बिना सिफारिश के आयुष्मान योजना के तहत अक्सर वेंटिलेटर/ आईसीयू की सुविधा प्रदान नहीं करते यानी उपलब्ध नहीं है,का बहाना बनाकर टाल देते हैं, जबकि अस्पताल में यह सुविधा उस वक्त उपलब्ध रहती है | ऐसे समय में जब उस वक्त मरीज की जान पर बनी रहती है | इन कारणों के चलते सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ मरीज को नहीं मिल पाता| कई मामलों में, जिन लोगों की एप्रोच होती है ,वो मरीज इस सुविधा का लाभ उठा लेते हैं, लेकिन सिफारिश विहीन अन्य मरीज अस्पतालों के चक्कर ही काटते रहते हैं | आलम यह है कि आयुष्मान के तहत इलाज करा रहे मरीजों को ये अस्पताल हेय दृष्टि से देखते हैं | कई मामलों में देखा गया है की अस्पताल प्रबंधन प्राइवेट स्वास्थ्य बीमा कार्ड धारकों/ गोल्डन कार्ड/ नगद वालों पर विशेष ध्यान देते हैं, जिसमें उनकी अच्छी कमाई होती है| कई बार तो ये अस्पताल जब तक स्वास्थ्य बीमा कार्ड/ गोल्डन कार्ड की राशि समाप्त नहीं हो जाती तब तक मरीज को नहीं छोड़ते, चाहे वह चार दिन पहले ही मर चुका हो | सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है | विभागीय मंत्री इस मामले में संज्ञान लेकर मरीजों को राहत प्रदान कर सकते हैं, अगर इनके पास फुर्सत हो तो… मोर्चा शीघ्र ही इस मामले को शासन एवं स्टेट हेल्थ अथॉरिटी के समक्ष रखेगा |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.