National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 11:14 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 11:14 am

बाल विकास परियोजना कार्यालय में आधार अपडेशन में हो रही है अव्यवस्थाओं को लेकर भड़के नेगी

बिल्डिंग में साइन बोर्ड तक की नहीं है कोई व्यवस्था।

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने विकास नगर क्षेत्र में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में आधार अपडेशन में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर मोर्चा टीम के साथ व्यवस्थाएं परखी ।

जनता के लिए न बैठने की व्यवस्था है न पंखे की ।

क्षेत्र की जनता की शिकायत की सत्यता परखने मौके पर पहुंचे नेगी ने देखा कि जनता के लिए न तो बैठने की कोई फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था है और न ही पंखे की कोई व्यवस्था |।इतनी गर्मी में पेयजल तक की व्यवस्था भी नहीं है | नेगी ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि परियोजना कार्यालय बिल्डिंग में साइन बोर्ड तक नहीं लगा है, जिस कारण आमजन इलाके में रहने वाले लोगों को कार्यालय का पता पूछ- पूछ कर थक जाते हैं, जिसके चलते कार्यालय क्षेत्र के आसपास निवासरत लोगों का जीना भी मुश्किल हो गया है।

पीने के पानी तक की नहीं है कोई व्यवस्था ।

नेगी ने निदेशक का नंबर उपलब्ध न होने पर जिला विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे मामले से अवगत कराया तथा नाराजगी जाहिर की तथा इन व्यवस्थाओं को सुधारने हेतु मांग पत्र उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने का आग्रह किया गया | नेगी ने कहा कि सुबह 5:00 बजे से लोग इन घरों की घंटिया बजाने लग जाते हैं | नेगी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो कार्यालय में ताला जड़ दिया जाएगा | टीम में -हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी व रवि प्रकाश अग्रवाल मौजूद थे ।

सुबह 5:00 बजे से लग जाती है लाइन।मातृशक्ति अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर करती हैं अपनी बारी का इंतजार ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।