National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 6:22 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 6:22 am

फाग महोत्सव का आयोजन

 

17 मार्च 2025, विकासनगर।

 

वीर शहीद केसरी चंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में आयोजित हुआ फाग महोत्सव।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीएस नेगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसमें जौनसार बाबर की सुप्रसिद्ध लोक गायिका शांति वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भूपेंद्र चौहान उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने लोक संस्कृति और लोकगीतों के माध्यम से समां बांध दिया। उनके प्रदर्शन ने छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया और लोक संस्कृति के प्रति उनकी भावनाओं को जागृत किया।

 

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के डॉ डीएस नेगी ने सभी को फाग के इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल हमारी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है, बल्कि यह हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का अवसर भी प्रदान करता है।

सांस्कृतिक परिषद की संयोजक डॉ नीलम ध्यान, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राधेश्याम गंगवार, डॉ रोशन लाल केष्टवाल, डॉ पूजा राठौर, डॉ माधुरी रावत, डॉ मीनाक्षी राना, डॉ अनिल शाह, डॉ रूचि बहुखंडी, डॉ अमित कुमार गुप्ता, डॉ सीमा पुंडीर, डॉ परवेज आलम, डॉ राजेश शाह, डॉ हरिश्चंद्र, डॉ अविनाश, डॉ अशोक कुमार, एवं महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान, छात्र संघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, पलक खन्ना, तुषार कपूर, राहुल तोमर आदि ने फाग कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *