National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 11:23 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 11:23 am

प्रिंस चौक पर डी-वाटरिंग पंप कारगर साबित,

 

 

देहरादून 30 जुलाई, 2025

हाल ही में प्रशासन ने एजेंसियों को उपलब्ध कराए थे हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप।

जिला प्रशासन द्वारा 07 एजेंसियों को उपलब्ध कराए गए 17-हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप जलभराव की समस्या से निपटने में कारगर साबित हो रहे है। अतिवृष्टि के कारण पानी जमा होने पर डी-वाटरिंग पंप से कम से कम रिसपांस टाइम में समस्या का निस्तारण होने लगा है। विगत 29 जुलाई को देहरादून के प्रिंस चौक पर जलभराव होने पर क्यूआरटी ने स्मार्ट सिटी और पीआईयू के साथ मिलकर पहली बार प्रिंस चौक में प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप का इस्तेमाल किया। हाई स्पीड डी-वाटरिंग पंप से जलभराव समस्या का कुछ ही मिनटों में निस्तारण किया गया और आवगमन को सुचारू किया गया। डी-वाटरिंग पंप से जमा पानी को प्रभावी तरीके से निकासी की गई। जिससे प्रिंस चौक पर समस्या का त्वरित निस्तारण करने में मदद मिली।

जलभराव क्षेत्रों में क्यूआरटी का नियमित निरीक्षण जारी

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए क्यूआरटी तत्परता से जुटी है। विगत 29 जुलाई को अतिवृष्टि होने पर क्यूआरटी ने रिस्पना कैचमेंट, चंद्रबनी क्षेत्र, आईएसबीटी और बंजारावाला, आरकेडिया ग्रांट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। क्यूआरटी सदस्य मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इनमें से किसी भी स्थान पर जलभराव की समस्या नही पाई गई। शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की क्यूआरटी तत्परता से अपने क्षेत्रों में डटी है और अतिवृष्टि से जलभराव होने पर त्वरित समस्या का निस्तारण कर रही है।

दून जाखन क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या का हुआ त्वरित निदान

दून जाखन क्षेत्र ने संजय नौटियाल ने क्षेत्र में लगातार गंदा पानी आने की शिकायत दर्ज की। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देर्शो पर जल संस्थान की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। जल संस्थान की टीम ने मौके पर पाइप लाइन की मरम्मत कर समस्या का त्वरित निस्तारण किया गया है। उपभोक्ताओं को अब अपने जल संयोजन से शुद्व जलापूर्ति हो होने लगी है। उपभोक्ताओं द्वारा इस पर संतुष्टि व्यक्त की है।

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।