National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 6:22 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 6:22 am

निकम्मे कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट, भ्रष्ट- निकम्मे मंत्रियों को कब ! मोर्चा

निकम्मे कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट, भ्रष्ट- निकम्मे मंत्रियों को कब ! मोर्चा

प्रदेश को लूटने वाले मंत्रियों पर कब होगी कार्रवाई !    

 जनता को गाली देने वाले वालों पर कब होगी कार्रवाई!      

 भ्रष्ट मंत्रियों एवं सरकार का ही अनुसरण कर रहे अधिकारी ! 

 उत्तराखंड विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अभी दो-चार दिन पहले सरकार द्वारा बयान जारी किया गया कि निकम्मे अधिकारियों/ कर्मचारियों को जबरन रिटायर किया जाएगा, जोकि काफी हद तक सराहनीय हो सकता है, लेकिन सरकार में बैठे हुए भ्रष्ट मंत्रियों, जिन्होंने प्रदेश को लूट कर खा लिया है तथा दिन-रात लूटने में लगे हैं तथा इसके साथ-साथ -साथ ऐसे गैर जिम्मेदार/ निकम्मे मंत्री, जो प्रदेश की जनता के सम्मान को ठोस पहुंच रहे हैं, खुलेआम गालियां दे रहे हैं, गुंडागर्दी करने की जिनकी फितरत रही है, ऐसे निकम्मे मंत्रियों को कब बाहर का रास्ता दिखाओगे ! नेगी ने कहा कि इन भ्रष्ट मंत्रियों एवं सरकार की भ्रष्ट नीतियों का ही अनुसरण ये अधिकारी/ कर्मचारी कर रहे हैं, जिसकी वजह से आज कोई भी पत्रावली बगैर सुविधा शुल्क के आगे नहीं बढ़ पाती! सिर्फ और सिर्फ ऐसे असंवैधानिक काम ही हो रहे हैं ! जायज कामों की पत्रावलिया तो रास्ते में ही गायब हो जाती हैं अथवा गायब कर दी जाती हैं | आलम यह है कि प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ माफियाओं एवं सेटिंग बाजों के ही काम हो रहे हैं | आम जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है | नेगी ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश के हर कोने से आवाज आ रही है कि ऐसी ईमानदार एवं सुशासित सरकार पहले कभी नहीं देखी ! पत्रकार वार्ता में- मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व प्रवीन शर्मा पिन्नी मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *