National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 1:43 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 1:43 am

नागरिक आधिकारिक मंच से सौंपा ज्ञापन

नागरिक आधिकारिक मंच से सौंपा ज्ञापन

संवादाता संजय शर्मा 

नागदा निप्र नगर कि नालियो कि बारिश के पूर्व सफाई नही और बारिश मे गन्दगी से जाम होकर सडांध बदबू मारने तथा मच्छर पैदा हो जाने से सम्पूर्ण नागदा शहर मे रहवासियो का जीवन जीना दुश्वार हो गये. नगर मे मे अराजकता और अव्यवस्था का माहोल है. प्रदेश के नगरीय प्रशासन और विकास विभाग से नागरिक अधिकार मंच मांग करता है कि नगर पालिका मे अराजकता और अनिय मितता को देखते मु मुनपा सुमन को शीघ्र बर्खास्त किया जाय. नगर पालिका मे प्रशासनिक व वित्तीय आपातकाल लगाते हुए नगर पालिका का संचालन मंत्रलय अपने हाथो मे लेकर नगर पालिका परिषद को भंग कर नये चुनाव करवाये जाय

आप इस सन्दर्भ मे जनसुनवाई मे भी अपनी बात नागरिक अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष अभय चोपड़ा ने रखी. जनसुनवाई मे बताया कि जनता इतनी हताश और परेशान है कि परिषद सीएमओ को अपनी शिकायत नही बता कर नागरिक अधिकार मंच के पदाधिकारियो को सिर्फ इसलिये बताने लगे कि उनकी आवाज दमदारी से उठाई जाय. नागरिको के अनुरोध पर जब श्री राम कालोनियो कि नाली और गंदगी को देखकर जी घबराने लगा तो आधे रास्ते से वापिस आना पड़ा. जनता नारकीय जीवन जी रही है. सीएमओ प्रतिदिन प्रातः सफाई के वक्त पूर्व मे निरीक्षण मे जाते थे. लेकिन वतमान सी एम ओ ने आज दिनांक तक एक भी वार्ड का निरीक्षण नही किया. नगर कि सफाई व्यवस्था के नाम पर नेताओ द्वारा नोटंकी की जाकर जनता को गुमराह किया जा रहा हे. साफ सफाई प्रकाश व सड़क कि सुविधा प्राप्त करना जनता का मोलिक अधिकार है. अन्य भारी भरकम टेक्सो के अतिरिक्त प्रकाश व सफाई कर 550 रुपये प्रतिवर्ष घोटाले मे बर्बाद किये जा रहे है. सफाई कर्मियो के फर्जी मस्टर कि बन्दर बाट होकर काम सिर्फ कागजो पर ही हो रहा है. गढढ भरने . के नाम पर बड़ा घोटाला करे के लिये रोड के ठेके निरस्त कर नगर पालिका निधी का भारी अपव्यय और भ्रष्ट्राचार किया जा रहा है. उची राजनैतिक पहुंच के चलते नागरिक भय और आंतक मे नारकीय जीवन जीने को मजबूर है

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *