National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 12:14 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 12:14 pm

नशा कारोबारियों के खात्मा और रैश ड्राइविंग के खिलाफ मोर्चा ने दी पीएचक्यू में दस्तक 

नशा कारोबारियों के खात्मा और रैश ड्राइविंग के खिलाफ मोर्चा ने दी पीएचक्यू में दस्तक 

नेताओं -दलालों- तस्करों- भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की मिली भगत का है नतीजा ।गौकशी -तस्करी पर भी लगे लगाम ।

देहरादून– जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड श्री दीपम सेठ से मुलाकात कर प्रदेश में नशा कारोबार से जुड़े नेक्सस को समाप्त करने,रैश ड्राइविंग के खिलाफ सघन अभियान चलाने/सख्ती बरतने एवं गौ तस्करी- हत्या पर लगाम कसने को ज्ञापन सौंपा |श्री सेठ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया | नेगी ने कहा कि नशा तस्करी एवं गौकशी – तस्करी में अक्सर देखा गया है कि कुछ नेता व भ्रष्ट पुलिसकर्मी थोड़े पैसे के लालच में अपना जमीर बेच देते हैं, जिसकी वजह से ये अमानवीय कारोबार धड़ल्ले से फल फूलता है| कई मामलों में जब पुलिस के आला अधिकारी इनके नेक्सस को तबाह करने की कोशिश करते हैं तो ये सूचना उन तक पहुंचा देते हैं, जिसकी वजह से मिशन सफल नहीं हो पता | पुलिसकर्मियों- नेताओं- दलालों एवं तस्करों की जुगलबंदी के चलते इस कारोबार ने आज अपनी जड़ें बहुत मजबूत कर ली है | इस नशाखोरी के चलते युवा पीढ़ी बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है, जिसकी वजह से अभिभावक बहुत व्यथित हैं| इसके साथ-साथ गौ- हत्या /तस्करी मामले में भी कहीं न कहीं पुलिस व नेताओं की मिलीभगत के चलते क्षेत्र का माहौल बिगड़ चुका है | नेगी ने कहा कि आय दिन रैश ड्राइविंग एवं अत्याधिक शराब/ नशे का सेवन कर वाहन चालकों ने कई दुर्घटनाओं का अंजाम दिया है, जिससे कई लोगों की अकाल मृत्यु हो चुकी है तथा कई गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं | इन नशेड़ी वाहन चालकों की वजह से सड़क पर पैदल चलना तक दूभर हो गया है | उप खनिज से लदे भारी भरकम ट्रकों/ वाहनों को 18-20 साल के युवा मौत बनकर सड़कों पर दौड़ा रहे हैं, जिनके ड्राइविंग लाइसेंस चेक करने एवं इन पर नकेल कसने की जरूरत है |आज जरूरत नेताओं- दलालों- तस्करों एवं भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के नेक्सस को तोड़ने की जरूरत है, तभी इस अमानवीय कारोबार पर लगाम लग सकती है | प्रतिनिधिमंडल में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व विजय राम शर्मा मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।