National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 10:30 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 10:30 pm

नगर निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड व जालसाजों की सीबीआई जांच व मुकदमे को मोर्चा ने बोला हल्ला

नगर निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड व जालसाजों की सीबीआई जांच व मुकदमे को मोर्चा ने बोला हल्ला

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व मे हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद घोटाले के मुख्य मास्टरमाइंड/ जालसाज पर शिकंजा कसने व घोटाले के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ सीबीआई जांच तथा एफआईआर दर्ज कराने को लेकर तहसील में घेराव/ प्रदर्शन कर महा. राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी, विकासनगर की गैर मौजूदगी में पेशकार श्रीमती सरिता जोशी को सौंपा| नेगी ने कहा कि उक्त घोटाले में सरकार में अच्छी दखल रखने वाले मास्टरमाइंड/ जालसाज अधिकारी के निर्देश व दबाव के कारण ही इस घोटाले को अंजाम दिया गया| यह अलग बात है कि अधिकारियों ने दबाव में आकर यह घोटाला किया, जिसमें इनको निलंबित कर दिया गया एवं विजिलेंस जांच के आदेश भी सरकार द्वारा दिए गए ,जोकि सराहनीय कदम है ,लेकिन असली मास्टरमाइंड इस पिक्चर से बाहर है, जिस पर शिकंजा कसा जाना अति आवश्यक है | सूत्र बताते हैं कि उक्त मास्टरमाइंड अधिकारी के मोबाइल द्वारा अधिकारियों से की गई घोटाले की चैटिंग भी मीडिया तक पहुंच गई है, जिसमें मास्टरमाइंड अधिकारी द्वारा इन पर दबाव बनाकर इनको काम जल्दी करने के निर्देश दिए गए | नेगी ने कहा कि सवाल इस बात का है कि उक्त अधिकारियों द्वारा कैसे कूड़े के ढेर से लगती लगभग 30 बीघा भूमि का लैंड यूज चेंज कर 14 करोड़ की भूमि 54 करोड़ में रातों-रात खरीद ली गई, जिससे सरकार को लगभग 40 करोड रुपए की चपत लगी | नेगी ने कहा कि वैसे तो उक्त घोटाले की जांच आईएएस अधिकारी श्री रणवीर सिंह चौहान द्वारा की जा चुकी है, जिसके परिणाम स्वरूप कुल मिलाकर 12 अधिकारियों को निलंबित/ सेवा विस्तार समाप्त किया जा चुका है | अब तक उक्त घोटाले में इन अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक आपराधिक षड्यंत्र व भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हो जानी चाहिए थी ,लेकिन नहीं हुई | नेगी ने कहा कि उक्त जालसाज अधिकारी के कुकर्मों का दंड ये अधिकारी भुगत रहे हैं, जिनको निलंबित किया जा चुका है | उक्त जालसाज अधिकारी ने सरकार की छवि को धूमिल करने का काम किया है | मोर्चा ने आगाह किया कि अगर शीघ्र ही उक्त जालसाज/ मास्टरमाइंड अधिकारी के खिलाफ सीबीआई जांच व भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज नहीं की गई तो मोर्चा मा. न्यायालय की शरण लेगा | घेराव/प्रदर्शन में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार , विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, सरदार सिंह चौहान, महिपाल सिंह रावत, हाजी असद, अनुपम कपिल, अकरम सलमानी, प्रमोद शर्मा, परवीन, प्रवीन शर्मा पिन्नी, बिल्लू गिल्बर्ट, विक्रम पाल, सुशील भारद्वाज, दरबार सिंह असवाल, भीम सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह नेगी, नाज़िर, दीपांशु अग्रवाल, दिनेश राणा, गफूर, सुंदरलाल गैरोला, नाहिद खान, सफीक पांडे, नसीम, वसीम, सायरा बानो, निशा खातून, महेंद्र सिंघल, मेहंदी हसन, कयूम, सुमन कश्यप, विनोद जैन,भगत सिंह, संध्या गुलरिया, सलीम मिर्जा, छोटी, आशीष खड़का, नाथीराम, देव सिंह चौधरी, अंकुर चौरसिया, सलीम मिर्जा, जाबिर हसन, विनोद रावत, रईस, क्रिस्टीना, संजय पटेल, सुनील कुमार मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।