National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 9:09 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 9:09 am

थाना राजेसुल्तानपुर में दोनों वांछितों पर दर्ज मुकदमे के बाद चल रहा था गिरफ्तारी का अभियान 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

मोबाइल शाप से चोरी की हुई सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार 

 

 

थाना राजेसुल्तानपुर में दोनों वांछितों पर दर्ज मुकदमे के बाद चल रहा था गिरफ्तारी का अभियान 

जनपद अम्बेडकर नगर के थाना राजेसुल्तानपुर में दिनांक 28.08.2025 को वादी मिथिलेश कुमार यादव पुत्र जंगशेर यादव नि0ग्राम खरूवइँया द्वारा थाना राजेसुल्तानपुर पर सूचना दिया की अज्ञात चोरो द्वारा प्रार्थी के मोबाइल शाप पदुमपुर से मोबाइल व अन्य सामानो की चोरी कर ली गई है जिसके सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 180/25 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात चोरो के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। उसी चोरी के घटनाक्रम में दिनांक 04.10.2025 को थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 180/25 धारा 331(4), 305(a) BNS से सम्बन्धित दो चोर अभियुक्तों ऋषभ गोस्वामी पुत्र स्व0 योगेन्द्र गोस्वामी नि0ग्राम बटेलीपुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर 02. रंजन पुत्र सुबेदार नि0ग्राम बभनपुरा थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर को सिंघलपट्टी सागवन के बगीचे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त ऋषभ के कब्जे से 13 कीपैड मोबाइल व 7 एन्ड्राइड मोबाइल व अभियुक्त रंजन के कब्जे से 48 मोबाइल कवर, 8 मोबाइल बैट्री, 3 डाटा केबल, 1 डीसी चार्जर, 5 रैनबो यूएसबी डाटा केबल, 01 ट्रबेल आडॉप्टर, 3 होलडर बरामद किया गया मौके पर वादी को बुलाकर बरामद सामानो की पहचान करायी गयी तो वादी द्वारा खुद का सामान होना बताया । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि रंजन द्वारा पूर्व मे करीब 4 वर्ष तक मोबाइल शॉप पदुमपुर पर काम किया गया है जिनके द्वारा घटना के पूर्व मोबाइल शाप पदुमपुर में आकर मोबाइल शाप का निरीक्षण किया गया था और सीसीटीवी कैमरे व मोबाइल शाप के खुलने व बन्द होने का समय व दुकान पर कौन कौन रहता है कि जानकारी कर चोरी के घटना को ऋषभ गोस्वामी के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था और बताया गया कि इनके द्वारा चुराई गयी मोबाइल एनड्रायड, कि- पैड मोबाइल, चार्जर, इयरफोन, आदि सामानो को बेचने के लिए अभियुक्त ऋषभ गोस्वामी द्वारा खुद की मोबाइल की दुकान ढोलबजवां में खोली गई थी जिससे चोरी का सामान बेचने में किसी को शक न हो। गिरफ्तार अभियुक्तों में ऋषभ का आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर के जनपदों में मिलाकर कुल चार मूकदमे दर्ज है और रंजन पर एक मुकदमे उक्त अपराध से संबंधित मूकदमे दर्ज है । गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उ0नि0 गोविन्द नारायण मिश्रा थाना राजेसुल्तानपुर का0 रामअवतार यादव का0 संजीत पाठक, का0 सतीश यादव ,का0 ब्रह्रानन्द शर्मा सम्मिलित हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।