National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 22, 2026 3:09 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 22, 2026 3:09 pm

डीएम हुए सख्त; लार्वी साइडल टैंकर की संख्या हुई चौगुनी

 

 

डीएम हुए सख्त; लार्वी साइडल टैंकर की संख्या हुई चौगुनी

 

डीएम ने दिए थे सख्त निर्देश संख्या लार्वी साईडल टैंक संख्या 05 से बढाकर करें 20

 

100 मैन्यूवल मशीनों द्वारा की जा रही है फॉगिंग

 

डेंगू पर करें सटीकवार, छिड़काव के साथ ही, घर-घर सर्वे 

जिलाधिकारी ने नगर निगम को लार्विसाइड 05 टैंकरों की संख्या बढ़ाकर 20 करने के निर्देश भी दिए। जिस पर नगर निगम ने लार्विसाइडल वाहनों की संख्या 05 से बढाकर 20 कर दी है। डीएने ने निर्देश दिए थे कि प्रत्येक 10 वार्ड के लिए एक डेडिकेटेड लार्विसाइड टैंकर तैनात रहे। इसके लिए निगम को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। सभी वार्डाे में नियमित स्वच्छता, जलभराव रोकने, लार्विसाइडल एवं फॉगिंग से कैमिकल छिड़काव हेतु पूरा प्लान तैयार करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जलभराव रोकने के लिए स्पष्ट गाइडलाइन जारी करें। जलभराव, गंदगी और डेंगू का लार्वा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटने के निर्देश दिए।

डीएम ने दिए थे सख्त निर्देश संख्या लार्वी साईडल टैंक संख्या 05 से बढाकर करें 20

जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देशित किया कि पर्याप्त संख्या में मैनपावर और मशीनरी लगाते हुए रिसपना व विदांल नदी के तटों सहित शहर के सभी छोड़े बडे नाले व ड्रेन की 15 मई तक प्रत्येक दशा में साफ-सफाई का काम पूर्ण किया जाए। डेंगू के हॉट स्पॉट एरिया पर विशेष फोकस करें। सभी क्षेत्रों में लार्विसाइडल टैंकर से केमिकल का छिडकाव करते हुए डेंगू मच्छर को लार्वा अवस्था में ही नष्ट किया जाए। प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से फॉगिंग के निर्देशं।

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।