National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:24 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:24 pm

जौनसारी महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने पर विकास नगर में विरोध प्रदर्शन

 

जौनसारी महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने पर विकास नगर में विरोध प्रदर्शन

 

विकास नगर।जौनसारी आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा विकास नगर के डाकपत्थर रोड तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 5 6=दिन पहले आदिवासी जौनसारी महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी की गई थी जिस संबंध में यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अपराधी को अभी तक नहीं पकड़ा गया है जबकि अन्य मामलों में पुलिस प्रशासन अपराधी को तुरंत पकड़ लेते हैं लेकिन अश्लील टिप्पणी करने वाले अपराधी को अभी तक नहीं पकड़ा गया है जिससे उनके आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुदेश तोमर जो की सामाजिक कार्यकर्ता हैं और स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर भी है उनके नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया है उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ा जाए उनके साथ संजय चौहान विपिन चौहान सुरेंद्र ढींगरा अंकित वर्मा रितेश आनंद वर्मा सतपाल आदि लोग मौजूद रहे ह

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।