National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 24, 2026 9:14 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 24, 2026 9:14 pm

छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी का जर्मनी में हुवा सम्मान

छत्तीसगढ रायपुर से मेघा तिवारी 

छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी का जर्मनी में हुवा सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी के लाडले बेटे डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति में उनके अनुसंधान और नवाचारों के लिए जर्मनी में सम्मानित किया गया ।

इस होमियोपैथी समिट कार्यक्रम देश विदेश से 100 चिकित्सक उपस्थित रहे और छत्तीसगढ़ से एक मात्र होमियोपैथिक चिकित्सक रूप में डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को शामिल किया गया है .

यह जानकारी डॉ त्रिवेदी ने दी।

दरअसल होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को जर्मनी के प्रतिष्ठित सम्मान से 11 अप्रैल को होमियोपैथी के जनक डॉ हनीमैन के जन्मदिवस के अवसर पर नवाजा गया साथ उन्हें होमियोपैथी की जन्मस्थली कोथेंन में जाने का अवसर मिला । यह सम्मान उन्हें होम्योपैथिक उपचार पद्धति में उनके अनुसंधान, नवाचार और रोगियों को दी गई प्रभावी चिकित्सा व कोरोना काल में किए गए मरीजों की सेवाओं व आश्चर्यचकित परिणाम के लिए प्रदान किया जाएगा।

इस कार्यकम में सीरिया ,दुबई ,अमेरिका ,ऑस्ट्रेलिया ,जर्मनी व अन्य देशों के चिकित्सक शामिल रहे .

शोध और नवाचारों के लिए कई हुवे सम्मानित

डॉ. त्रिवेदी ने होम्योपैथी को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ जोड़ने का प्रयास किया है, जिससे अनेक जटिल रोगों का प्रभावी उपचार संभव हुआ है। उनकी चिकित्सा पद्धति न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराही जा रही है। उनके शोध कार्य और उपचार विधियों ने हजारों मरीजों को लाभान्वित किया है, जिससे वे इस क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

यह सम्मान जर्मनी के एक प्रतिष्ठित चिकित्सा संगठन की ओर से दिया गया जहां दुनिया भर के चिकित्सकों और शोधकर्ताओं की उपस्थिति में उन्हें यह गौरव प्राप्त होगा। डॉ. त्रिवेदी की इस उपलब्धि से न केवल भारतीय चिकित्सा जगत बल्कि पूरे देश को गर्व की अनुभूति हो रही है।

उनका यह सम्मान होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक होगा। उनके कोरोना कॉल के समय में सेवा , समर्पण और निष्ठा से प्रेरित होकर आने वाली पीढ़ियां भी होम्योपैथी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.