National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 4:38 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 4:38 am

गैस सिलेंडर फटने से दो घर को भारी नुक़सान 

अयोध्या ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

गैस सिलेंडर फटने से दो घर को भारी नुक़सान 

इंडेन गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी आग 

जनपद अयोध्या के तहसील सदर अंतर्गत जलालुद्दीन नगर पूरा बाजार में इंडेन गैस सिलेंडर फटने से दो घर को भारी नुक़सान हुआ है । जिसमें सिलेंडर फटने से बृजेश निषाद पुत्र स्वर्गीय राम कुबेर निषाद के घर में आग लग गयी जिससे उनके घर में रखा सामान मोटरसाइकिल लगभग चार क्विंटल चावल, आठ क्विंटल गेहूं, कूलर पूरे परिवार का कपड़ा, 2 पंखा , दो मोटर, दो साइकिल चारपाई इत्यादि सामान जल कर खाक हो गया। और वहीं पर उसी का दूसरा पट्टीदार राजेश निषाद पुत्र स्वर्गीय राम कुबेर निषाद के घर को भी नुकसान हुआ। सिलेंडर फटने से उसके घर में रखा सामान में एक साइकिल, घर का सारा बर्तन पांच क्विंटल चावल सात क्विंटल गेहूं, घर का सारा बर्तन, पंखा कूलर व परिवार का कपड़ा सब जलकर खाक हो गया। परिवार बेहद गरीब व मजदूर वर्ग के लोग हैं। दोनों परिवार के सदस्यों में नुकसान का भारी दुख है। दोनों परिवार के सदस्यों ने बताया कि हमारा बहुत नुक्सान हुआ है हमको नुकसान की भरपाई करने में बड़ा समय लगेगा। दोनों गरीब परिवारों का रिहायशी मड़हा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *