National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 27, 2026 2:40 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 27, 2026 2:40 am

खेल महाकुंभ में सैपियन्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन

खेल महाकुंभ में सैपियन्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन

 

13 पदकों के साथ 21 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

 

विकासनगर, 26 सितंबर। उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ-2026 में सैपियन्स स्कूल विकासनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। न्याय पंचायत एवं ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 13 पदक अपने नाम किए, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 21 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। न्याय पंचायत स्तर पर अंडर-14 बालक, अंडर-19 बालक और अंडर-19 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए गए। वहीं ब्लॉक स्तर पर दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त किया गया। वॉलीबॉल के अंडर-14 बालक वर्ग में भी विद्यालय ने कांस्य पदक जीता।

 

एथलेटिक्स में कनिष्का शा ने लॉन्ग जंप और 600 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। स्नेहा बुटोला ने 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण, माही तोमर ने 800 मीटर में स्वर्ण, आराध्या तोमर ने 600 और 60 मीटर में स्वर्ण तथा वंश धीमान ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने प्रतिभा और मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने जिला स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा इंदिरा रानी, प्रबंधक रविकांत, रशिता सपरा, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, निदेशिका रश्मि गोयल, स्कूल एकेडेमिक प्रोमोटर नंदी बिष्ट, अश्विनी कुमार, सुमालती उनियाल एवं बेबी राठौर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। शारीरिक प्रशिक्षकों बी.एस. राय, सतीश कुमार, संजय चौहान एवं सूरज चौहान ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *