National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 5:59 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 5:59 pm

क्या दुराचारी/माफिया विधायकों की भी अंत्येष्टि होगी राजकीय सम्मान के साथ!- मोर्चा

…तो क्या दुराचारी/माफिया विधायकों की भी अंत्येष्टि होगी राजकीय सम्मान के साथ!- मोर्चा

खनन/ शराब /नशा माफिया विधायक भी होंगे के पात्र! सैकड़ो करोड़ की काली संपत्ति अर्जित करने वाले भी होंगे पात्र!

सरकार को बेरोजगारों/ किसानों/ विधवा/ विकलांग जनों कि नहीं रही चिंता | #सरकार हो चुकी मानसिक रूप से दिवालिया ।

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा विधायकों के निधन पर अंत्येष्टि में राजकीय सम्मान देने का जो फैसला लिया है, निश्चित तौर पर प्रदेश को कलंकित करने जैसा है | नेगी ने कहा कि अधिकांश विधायकों ,जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शराब/ खनन/ नशा माफिया के रूप में काम किया हो तथा जिन पर ब्लैकमेलिंग,दुराचार, बिजली चोरी, हत्या के प्रयास, जलसाजी ,कूट रचित दस्तावेज तैयार करने, यौन शोषण, जबरन भूमि हड़पने आदि के मुकदमे दर्ज हुए हों, ऐसे विधायकों की अंत्येष्टि अगर राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी तो यह सम्मान निश्चित तौर पर प्रदेश की जनता को ठेस पहुंचाएगी | इसके साथ-साथ ऐसे विधायक, जिनके पास 10- 20 साल पहले खाने के लाले पड़े थे, आज सैकड़ो करोड रुपए की काली कमाई करके करोड़पति -अरबपति बन बैठे हैं, निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण होगा | सरकार ने राष्ट्रीय सम्मान जैसे पवित्र शब्द /सम्मान को तार- तार करने का काम किया है | मोर्चा सरकार के इस फैसले से कुछ हद तक सहमत है कि सामाजिक सरोकार की लड़ाई लड़ने वालों को भी राजकीय सम्मान दिया जाएगा, लेकिन इसमें भी ईमानदार एवं उच्च आदर्श वालों को ही सम्मान दिया जाना चाहिए, न कि माफिया एवं दुराचारी समाज सेवकों को ! सरकार अगर सम्मान देना चाहती है तो ईमानदार एवं सिद्धांतवादी विधायकों को कोई भी सुविधा दे, इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी | नेगी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसा ही करना है तो ग्राम प्रधान/क्षेत्र पंचायत सदस्य /जिला पंचायत सदस्य आदि से भेदभाव क्यों ! नेगी ने कहा कि सरकार को सिर्फ और सिर्फ विधायकों के वेतन- भत्ते, पेंशन, इनकी सुख -सुविधाओं और सम्मान की चिंता है, लेकिन प्रदेश के बेरोजगारों, विधवा/ विकलांग/ वृद्धजनों/ कर्मचारियों एवं किसानों के बारे में कोई चिंता नहीं है | ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार मानसिक संतुलन को बैठी है| मोर्चा सरकार के इस कृत्य की घोर निंदा करता है |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.