National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 5:25 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 5:25 pm

कार्मिकों को पुरानी पेंशन (ओपीएस) लागू करने को मोर्चा ने बोला हल्ला

यूपीएस /एनपीएस कर्मचारियों के साथ धोखा ।

विधायकों को क्यों मिल रही पेंशन ! प्रदेश में दोहरा मापदंड बर्दाश्त नहीं ।

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में ओल्ड पेंशन स्कीम यानी पुरानी पेंशन बहाली/ लागू करने को लेकर तहसील में घेराव/ प्रदर्शन कर मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी, विकासनगर की गैर मौजूदगी में तहसीलदार श्री विवेक राजौरी को सौंपा | नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा कुछ दिन पहले कैबिनेट में प्रदेश के सरकारी कार्मिकों हेतु यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) को मंजूरी दी गई है, जोकि सिर्फ और सिर्फ कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंकने जैसा है | नेगी ने कहा कि एक और जहां कर्मचारी वर्षों /दशकों तक सेवा करने के उपरांत भी सरकार की गलत नीतियों के चलते समुचित पेंशन का हकदार नहीं रहता, वहीं दूसरी और विधायक शपथ ग्रहण करते ही/ मृत्यु होने अथवा तुरंत त्यागपत्र देते ही आजीवन पेंशन/ पारिवारिक पेंशन का अधिकार हो जाता है, ऐसे में यह दोहरा मापदंड निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण है यानी कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है |आलम है कि सरकार को सिर्फ और सिर्फ विधायकों के सुख सुविधाओं की चिंता है , लेकिन कर्मचारियों के बारे में नई -नई बेफिजूल योजनाएं/ नए-नए अविष्कार लाकर समय जाया कर रही है | हैरान करने वाली बात यह है कि विधायक कोई सरकारी कर्मचारी नहीं होते,बावजूद इसके इनको पेंशन का हकदार बनाया गया है, जोकि प्रदेश का दुर्भाग्य है | मोर्चा सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम/ एनपीएस का विरोध करता है तथा मांग करता है कि ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) लागू करे/बहाल करे अथवा विधायकों की तर्ज पर ही कार्मिकों की पेंशन योजना लागू करे | घेराव/प्रदर्शन में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार , विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, हाजी आरिफ, मो. ग़ालिब, मुजीबुररहमान सलीम ,हाजी असद, अनुपम कपिल, राम सिंह तोमर,अशोक चंडोक, मौलाना शाबान, प्रोवीर दास, मो.इस्लाम नरेश ठाकुर, अतुल हांडा, प्रवीन शर्मा पिन्नी, चौ. राजू ,बिल्लू गिल्बर्ट, सुरजीत सिंह, विक्रम पाल, सुशील भारद्वाज, मान चंद्र राणा, गोविंद सिंह नेगी, अरविंद साहनी, सफदर, मनोज राय, अशोक गर्ग, मननान, नाजिर, शकील, सुशील भारद्वाज, भूरा, नाहिद खान, सफीक पांडे, किशोर भंडारी, सायरा बानो, निशा खातून, मेहंदी हसन, मुकेश पसपोला,परवेज, शेर सिंह चौधरी, कयूम, सुमन कश्यप, विनोद जैन, इदरीश, नाहिद खान, सलीम मिर्जा, श्रवण गर्ग, जीशान, विनोद रावत, रईस, विनोद टाइटस मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.