National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 12:14 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 12:14 pm

अधिकारियों की ढींगा मस्ती /लापरवाही के मामले में मोर्चा ने दी सीएम दरबार में दस्तक

 

देहरादून– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने हाल ही में आमजन की पीड़ा को लेकर सुबे के मुख्यमंत्री मा. पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर प्रदेश भर में अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही व ढींगा मस्ती को लेकर वार्ता की।

अधिकारियों की हठ धर्मिता के चलते आमजन को नहीं मिल पा रहा था सुलभ न्याय !

श्री धामी ने तत्काल अपने अमले के भी पेंच कसे एवं व्यवस्था में सुधार लाने हेतु अधिकारियों को टाइट करने की बात कही | नेगी ने कहा विभागीय मंत्रियों/ अधिकारियों के गठ जोड़ के चलते अधिकारी आमजन की पीड़ा को समझना तो दूर उनकी बात सुनने को भी तैयार नहीं हैं | कौन सा मामला कितना गंभीर है व पीड़ित व्यक्ति कितना परेशान है, उससे अधिकारियों का दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं ।

कई -कई महीनों तक कुंडली मारे बैठे रहते हैं अधिकारी पत्रावलियों पर!

कई बार आम जनमानस की पत्रावलियां/ उनके छोटे-मोटे काम से संबंधित पत्र एक पटल से दूसरे पटल पर पहुंचने में महीनों लगा देते हैं एवं कई बार पत्र ढूंढे नहीं मिलते | हालात यह हो गए हैं कि अधिकारी सुविधा शुल्क के इंतजार में पत्रावलियों को कूडे का ढेर बना देते हैं | मोर्चा को भरोसा है कि व्यवस्था में परिवर्तन होगा, जिसके फलस्वरुप आमजन को न्याय मिल सकेगा ।

मुख्यमंत्री ने कसे अधिकारियों के पेंच ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।