National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 11, 2026 10:12 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 11, 2026 10:12 pm

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर मेरा युवा भारत देहरादून द्वारा गणेशपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन

 देहरादून

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर मेरा युवा भारत देहरादून द्वारा गणेशपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन

मेरा युवा भारत देहरादून (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आज दिनांक 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुटोला हाउस गणेशपुर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 की संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों, बच्चों, महिलाओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30बजे राष्ट्रगान और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक संगीता जी के द्वारा सामान्य योग अभ्यास सत्र का संचालन किया गया।जिसमें प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा सूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न योग क्रियाएं की।

 

जिला युवा अधिकारी श्रीमती मोनिका नांदल ने अपने संबोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “योग भारत की प्राचीनतम जीवन पद्धति है, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी व्यक्ति को स्वस्थ बनाता है। युवा पीढ़ी में योग को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।”

कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि योगपीठ ,मंजिल कोचिंग संस्था और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।मंच संचालक कप्तान मोहित बिष्ट ने भी सभी को योग करने के लिए उत्साहित किया।मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित श्री मोहित ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और रोगों से मुक्त रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ।इस मौके पर अन्य माननीयगण ,मेरा युवा भारत से सुमन,सुभाष मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *