National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:25 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:25 pm

नन्हे बच्चों और बड़ों ने निहार प्रोडक्शन द्वारा आयोजित फैशन शो डांस कंप्टीशन में अपना हुनर दिखाया

नन्हे बच्चों और बड़ों ने निहार प्रोडक्शन द्वारा आयोजित फैशन शो डांस कंप्टीशन में अपना हुनर दिखाया

स्थान: रायपुर

रिपोर्ट मेघा तिवारी

निहार प्रोडक्शन द्वारा आयोजित डांस कंपटीशन और फैशन शो में बच्चों और बड़ों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वीआईपी रोड के होटल वेलकम श्री में आयोजित हुए इस प्रतियोगिता और फैशन शो में छोटे बच्चों ने शानदार नृत्य कर, गीत गाकर और इंस्ट्रूमेंट बजाकर अपने प्रतिभा को प्रदर्शित किया।आपको बता दें वहीं पिछले वर्ष की मिस छत्तीसगढ़ का खिताब जीतने वाली सेलिब्रिटी रितिका ने मॉडलिंग के टिप्स दिए हिस्से और भी बेहतर तरीके से प्रतिभा दिखाई जा सके। कार्यक्रम की आयोजक नेहा पटेल ,हरपाल सिंह के साथ मिस एशिया सोनम श्रीवास्तव और मिस भारत गार्गी सोनवानी समेत जेसीआई के सदस्यों ने बच्चों और आए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। डांस प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई जिसमें टैलेंट शो और रनवे शो रहा जिसमे जमकर धमाल मचाया गया। आपको बतादें इस खास कार्यक्रम में नेहा पटेल ने बहुत ही अच्छे से पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया जिसकी सभी ने प्रसंशा की। कार्यक्रम में रायपुर के रैंप कलाकारों का प्रदर्शन उल्लेखनिय रहा जिससे कार्यक्रम में उपस्थिति लोग अपने पैरो को थिरकने से नही रोक पाए। पुरस्कार वितरण समारोह में विशेष रूप से पधारे राइस मिलर संगठन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, निर्माता अशोक तिवारी, अभिनेता दिनेश साहू, पत्रकार राजेश मिश्रा ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर मीडिया कर्मी और समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया जिनमें वरिष्ट पत्रकार मेघा तिवारी, मनदीप सिंह का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में बच्चों और मॉडलों ने अपने उम्दा प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान अमरजीत संधू और वेलकम श्री के संचालक टंडन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।