National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 9:21 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 9:21 pm

विधायकों को पेंशन व वेतन-भत्ते तो पंचायत/ नगर निकाय प्रतिनिधियों को क्यों नहीं !मोर्चा

विधायकों को पेंशन व वेतन-भत्ते तो पंचायत/ नगर निकाय प्रतिनिधियों को क्यों नहीं !मोर्चा
प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 
विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश के विधायक पेंशन व वेतन- भत्तों का लाभ उठा रहे हैं,
विधायकों को पेंशन व वेतन-भत्ते तो पंचायत/ नगर निकाय प्रतिनिधियों को क्यों नहीं !मोर्चा
लेकिन वहीं दूसरी ओर पंचायत में जनप्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहे जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य इनको भी भी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए | इसके साथ-साथ ग्राम प्रधान व उप प्रधान को छोड़कर सभी पंचायत प्रतिनिधियों को वेतन- भक्तों का भी लाभ मिलना चाहिए ,प्रधान व उप प्रधान को पूर्व से ही नाम मात्र का वेतन मिलता है अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को कोई वेतन नहीं मिलता| इस प्रकार समस्त पंचायत प्रतिनिधियों पेंशन, वेतन- भत्तों का लाभ मिलना चाहिए |
प्रदेश में दो-दो विधान कैसे ! जब विधायकों ने प्रदेश को कंगाल बनाने की ठान ही ली है तो फिर इनको भी पेंशन का मिले लाभ
प्रदेश में दो-दो विधान कैसे हो सकते हैं | नेगी ने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश पर लगभग 80-90 हजार करोड़ की उधारी चल रही है ,बावजूद इसके विधायकों पर पैसा लुटाया जा रहा है | जब इन महान विधायकों/ मंत्रियों – सरकार ने प्रदेश को कंगाल करने की ठान ही ली है तो इन पंचायत/ नगर निकाय प्रतिनिधियों को भी सारी सुविधाएं देकर थोड़ा- बहुत कर्ज और हो जाने दिया जाये |
प्रदेश पर 80-90 हजार करोड़ का कर्ज़, हो जाने दो और ज्यादा !
दुर्भाग्य की बात है कि प्रत्येक विधायक को लगभग 4-5 करोड रुपए निधि और उसमें भी कमीशनखोरी,क्षेत्र के विकास कार्यों में ठेकेदारी व अवैध कारोबार के बावजूद भी इनका हाजमा नहीं बिगाड़ रहा ! जनता दाने-दाने को मोहताज है, लेकिन इन विधायकों का मन नहीं पसीज रहा | मोर्चा ने पंचायत एवं नगर निकाय प्रतिनिधियों से आवाह्न किया कि अपने पेंशन, वेतन- भत्तों के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष करें ,मजबूरन सरकार को इन महान विधायकों की पेंशन बंद करनी पड़ेगी या फिर आपको भी पेंशन, वेतन -भत्ते देने पड़ेंगे |पत्रकार वार्ता में-मोर्चा महासचिव आकाश पंवार,दिलबाग सिंह, विजयराम शर्मा व विनयकांत नौटियाल मौजूद थे |
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।