National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:33 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:33 pm

गन्ने के अति ओवरलोड वाहनों पर परिवहन/ पुलिस विभाग क्यों है मौन! मोर्चा

गन्ने के अति ओवरलोड वाहनों पर परिवहन/ पुलिस विभाग क्यों है मौन! मोर्चा

किस हादसे का कर रहा विभाग इंतजार

इन भारी भरकम वाहनों के बगल से निकलना है जोखिम भरा काम |

पुलिस भी ले मामले का संज्ञान

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गन्ने के सीजन में गन्ने से लदे अधिकांश वाहन (ट्रक) बॉडी से कई फीट ऊपर तक गन्ना भरकर सड़कों पर सरपट दौड़ते हैं, जोकि किसी भी वक्त हादसे का कारण बन सकते हैं तथा इनकी लापरवाही का खामियाजा कोई भी किसी भी वक्त हो सकता है | कई वाहनों की तो बॉडी बीच से फटने को होती है तथा कई वाहनों की बॉडी तिरछी होती है, जिनको देखकर वैसे ही डर लगता है, ऐसे ओवरलोड वाहनों पर समय रहते अंकुश लगाना बहुत जरूरी है | पूर्व में भी कई बार लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं | गन्ने से लदे अधिकांश वाहन बॉडी से काफी ऊंचाई तक गन्ना लादकर चलते हैं, जिनके बगल से निकलना किसी खतरे से कम नहीं होता | संबंधित विभाग यथा परिवहन व पुलिस न जाने क्यों इन वाहनों को अनदेखा कर देते हैं ! गन्ना उत्पादक जनपदों यथा देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल आदि जगहों पर गन्ना सेंटरों से मिल तक ले जाने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने को मोर्चा शीघ्र ही शासन में दस्तक देगा | पत्रकार वार्ता में- विजयराम शर्मा व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।