National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 2:41 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 2:41 am

ये स्ट्रीट लाइट कब जलेगी,अंधेरा कब दूर हटेगा?

ये स्ट्रीट लाइट कब जलेगी,अंधेरा कब दूर हटेगा?

 

उत्तराखंड देहरादून

सम्पादक देवेन्द्र राय

देखने में आया है कि स्मार्ट सिटी देहरादून के नगर निगम वार्ड संख्या 73 विद्या विहार, कारगी रोड़ देहरादून के एक पथ प्रकाश की लाइट अक्टूबर 2022 से नहीं जल रही है।ये स्थान कारगी मुख्य मार्ग के हिन्दवाण डिपार्टमेंटल स्टोर के पास विद्युत पोल संख्या 409 है।ये वो लाइट है,जो पहले लगा करते थे।जिसके जमाने लद गये।ये लाइट लगभग दो साल पूरे होने वाले हैं, तब से शो पीस की तरह खंभे को जकड़ के रखा है,लेकिन जलने का नाम नहीं ले रहा है।

 

इसकी कयी बार नगर निगम विद्युत विभाग को अवगत तथा शिकायत की गई, लेकिन इस लाइट के अच्छे दिन नहीं आये।नगर निगम के कर्मचारियों से रट रटाया एक ही जवाब मिला कि इसके मरम्मत का साजो-सामान, कल पुर्जे हमारे पास उपलब्ध नहीं हैं। फिर हम मायूस होकर चुपचाप देखते रहे।

इसी पोल के ठीक पास ही एक अन्य पोल भी है,उस पर भी अक्टूबर 2022 से एल ई डी स्ट्रीट लाइट नहीं है।जबकि इसे पहले हुआ करती थी।अब एक ही सामने दो पोलो पर लाइट न होने से 200-250 मीटर तक रात में अंधेरा रहता है।तब राहगीरों को लगता है कि हम कहीं किसी अन्य शहर में आ गये हैं। ये लाइटें अक्टूबर 2022 में पोल सिफ्टिग के दौरान से ही गुम हो गई हैं। नगर निगम का ध्यान कभी इस ओर नहीं गया। विद्युत खम्भों पर जो टाइमर लगे हैं, वे भी समयानुसार कार्य नहीं कर रहे हैं।

नगर निगम देहरादून से लगातार गुहार लगाते आ रहे हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।क्या नगर निगम इस खबर के बाद संज्ञान लेगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।