विकासनगर पुलिस की कार्रवाई: गैर जमानती वारंट में महिला वारंटी गिरफ्तार
सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय
विकासनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 02 मई 2026 को मीर्जादी पत्नी वाजिद, निवासी वार्ड नंबर 10 ढकरानी, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून को गिरफ्तार किया। उक्त महिला के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वाद संख्या 2063/2025, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तार महिला वारंटी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Author: NM News live
Post Views: 100






