National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 9:17 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 9:17 pm

VIKAS NAGAR ।सेपियंस विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस पर दिखाई अपनी प्रतिभा

सेपियंस विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस पर दिखाई अपनी प्रतिभा
संवादाता गजमफर अली 
आज दिनांक 14 सितंबर को सेपियंस विद्यालय विकास नगर तथा हरबर्टपुर में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के लगभग सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कविता वाचन, कहानी वाचन, विचार , समाचार, गीत, श्लोक , प्रश्नोत्तरी, पोस्टर तथा नारों के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपने विचारों से उपस्थित सभी छात्रों तथा अध्यापकों को अवगत कराया ।
सेपियंस स्कूल में इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या गीता नेगी के नेतृत्व में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र – छात्राओं, राघव , शिफा, खुशी, वरदान, अंतरा, अनुष्का तथा फरजाना ने संत तुलसीदास, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर, सुभद्रा कुमारी चौहान, अटल बिहारी वाजपेयी आदि की कविताओं का सस्वर पाठ किया।
वहीं सेपियंस स्कूल विकास नगर में सभी सदन के छात्र छात्राओं द्वारा दोहा वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शिवाजी सदन से अरुणिमा शर्मा ने प्रथम स्थान, अशोक सदन तथा कनिष्क सदन से तमन्ना असवाल, आर्यन डिमरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों को हिंदी का महत्व समझाया तथा हरबर्टपुर स्कूल प्रधानाचार्या रश्मि गोयल ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस मनाने का यह उद्देश्य बताया कि हम अपनी मातृभाषा हिंदी के प्रति आदर व सम्मान व्यक्त करें क्योंकि हिंदी से ही हमारी पहचान है। अंग्रेजी भाषा हमारी आवश्यकता हो सकती है परंतु हिंदी भाषा के संवर्धन और संरक्षण से समझोता नहीं हो सकता । साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विकास नगर विद्यालय प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, हरबर्टपुर विद्यालय प्रधानाचार्या रश्मि गोयल तथा उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी तथा समस्त अध्यापकों ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।