सेपियंस विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस पर दिखाई अपनी प्रतिभा
संवादाता गजमफर अली
आज दिनांक 14 सितंबर को सेपियंस विद्यालय विकास नगर तथा हरबर्टपुर में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के लगभग सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कविता वाचन, कहानी वाचन, विचार , समाचार, गीत, श्लोक , प्रश्नोत्तरी, पोस्टर तथा नारों के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपने विचारों से उपस्थित सभी छात्रों तथा अध्यापकों को अवगत कराया । 
सेपियंस स्कूल में इस अवसर पर उपप्रधानाचार्या गीता नेगी के नेतृत्व में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र – छात्राओं, राघव , शिफा, खुशी, वरदान, अंतरा, अनुष्का तथा फरजाना ने संत तुलसीदास, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर, सुभद्रा कुमारी चौहान, अटल बिहारी वाजपेयी आदि की कविताओं का सस्वर पाठ किया।
वहीं सेपियंस स्कूल विकास नगर में सभी सदन के छात्र छात्राओं द्वारा दोहा वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शिवाजी सदन से अरुणिमा शर्मा ने प्रथम स्थान, अशोक सदन तथा कनिष्क सदन से तमन्ना असवाल, आर्यन डिमरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों को हिंदी का महत्व समझाया तथा हरबर्टपुर स्कूल प्रधानाचार्या रश्मि गोयल ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस मनाने का यह उद्देश्य बताया कि हम अपनी मातृभाषा हिंदी के प्रति आदर व सम्मान व्यक्त करें क्योंकि हिंदी से ही हमारी
पहचान है। अंग्रेजी भाषा हमारी आवश्यकता हो सकती है परंतु हिंदी भाषा के संवर्धन और संरक्षण से समझोता नहीं हो सकता । साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विकास नगर विद्यालय प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, हरबर्टपुर विद्यालय प्रधानाचार्या रश्मि गोयल तथा उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी तथा समस्त अध्यापकों ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।
Author: NM News live
Post Views: 443






