National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:28 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:28 pm

पछवादून में उक्रांद की हुंकार: ‘घर-घर चर्चा, घर-घर पर्चा’ अभियान तेज, सैकड़ों समर्थकों संग उत्तम मेहरा ने थामा दल का दामन

पछवादून में उक्रांद की हुंकार: ‘घर-घर चर्चा, घर-घर पर्चा’ अभियान तेज, सैकड़ों समर्थकों संग उत्तम मेहरा ने थामा दल का दामन

विकास नगर। संवादाता गजमफर ख़ान

पछवादून क्षेत्र में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए ‘घर-घर चर्चा, घर-घर पर्चा’ अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में हरबर्टपुर के एटनबाग असवाल कॉलोनी में एक भव्य सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता पछवादून नगर अध्यक्ष ने की, जबकि संचालन जिला पछवादून उपाध्यक्ष अनिल पवार ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में जय किशन सेमवाल, अरविंद तोमर (कार्यकारी अध्यक्ष, शहर विकासनगर) और सौरव उनियाल (ब्लॉक अध्यक्ष, विकासनगर) ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लिया।

जय किशन सेमवाल ने कहा कि क्षेत्रीय अस्मिता की रक्षा केवल उक्रांद ही कर सकता है।

अरविंद तोमर ने संगठन की मजबूती और शहरी विकास पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा।

सौरव उनियाल ने युवाओं को एकजुट होकर प्रदेश स्तर पर परिवर्तन लाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान श्रीमती सीमा कुकरेती और भूपेंद्र नेगी ने “जल, जंगल, जमीन”, भू-कानून, अवैध खनन और पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष उत्तम मेहरा का उक्रांद में शामिल होना रहा। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दल की सदस्यता ग्रहण की, जिससे क्षेत्र में उक्रांद को नई ताकत मिली है। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवाओं ने भी दल का दामन थामा, जिससे पछवादून में उक्रांद का जनाधार तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है।

कार्यक्रम में सुरेंद्र कुकरेती, गौरव राणा, तुषार शर्मा, मोहन सिंह असवाल, आनंद सिंह असवाल, पुष्कर सिंह असवाल, अनिल सिंह पुरोहित, अमरचंद, दिव्यांशु मेहरा, सुनील कुमार, काजल मेहरा, अंश पवार, उर्मिला थपलियाल, ममता अस्वल, सविता सैनी, रूपा बिष्ट, राखी अस्वल, शशि बिष्ट, कविता असवाल, सरोज असवाल, क्रांति देवी, सरोजनी देवी सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।