National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:29 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:29 pm

विकास नगर।ई -रिक्शा संचालकों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा मोर्चा        

ई -रिक्शा संचालकों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा मोर्चा     

  

   बड़े-बड़े वाहनों और सेटिंगबाजों पर नहीं करते अधिकारी कार्यवाही |      

     उत्तराखंड विकासनगर- ई- रिक्शा संचालकों की पीड़ा एवं उनको उनका हक दिलाने पहुंचे जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने उनकी पीड़ा सुनी, जिसमें संचालकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर अधिकारियों द्वारा किए जा रहे नाजायज उत्पीड़न को लेकर नाराजगी प्रकट की | यूनियन पदाधिकारियों ने भिन्न-भिन्न रूटों पर चलने वाले ई-रिक्शा से संबंधित सुझाव रखे, जिसमें एआरटीओ (प्रवर्तन) विकासनगर द्वारा जबरन सिर्फ और सिर्फ इन्हीं पर कार्रवाई की जा रही है | नेगी ने कहा कि जिनसे सुविधा शुल्क नहीं मिल रहा है,जिन लोगों से सेटिंग गेटिंग नहीं है, सिर्फ उन पर हाथ डाला जाता तथा बाकियों से भाईचारा निभाया जाता है | नेगी ने इस संबंध में आरटीओ( प्रवर्तन) देहरादून श्री शैलेश तिवारी से वार्ता कर नाजायज रूप से किये जा रहे उत्पीड़न के संबंध में अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने उत्पीड़न न करने का भरोसा दिलाया | नेगी ने ई- रिक्शा संचालकों को आश्वासन दिया कि किसी भी सूरत में मोर्चा इनका उत्पीड़न नहीं होने देगा और बहुत जल्द एआरटीओ (प्रवर्तन) को सबक सिखाने का काम किया जाएगा | नेगी ने संचालकों को सुझाव एवं हिदायत दी कि यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करना होगा ताकि अनावश्यक रूप से शहर में जाम की स्थिति न बने एवं एक ही जगह झुंड के रूप में इकट्ठे न हों | सभी का दायित्व बनता है कि यातायात सुचारू रखने में पुलिस- प्रशासन का सहयोग एवं जनता की परेशानियां का भी ध्यान रखें | नेगी ने कहा कि नियम का पालन कर ई -रिक्शा का संचालन कर रहे संचालकों का किसी ने भी इरादतन शोषण किया तो उस अधिकारी की खैर नहीं | बैठक में-मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा,सलीम मुजीबुर्रहमान, हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, संतोष शर्मा तथा ई- रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष अश्वनी प्रसाद, बिल्लू गिल्बर्ट, जगबीर, सफीक पांडे, भगत, नाजिर, नाहिद खान, सोनू, सलमान, चरण ,बाबू ,अरविंद रोहिल्ला, अनिल, चंद्रपाल, सनी पाल, समीम, बिलाल अंसारी आदि शामिल थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।