National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:53 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:53 pm

विकास नगर।सेपियंस स्कूल विकासनगर में धूमधाम से मनाया गया 20वां वार्षिकोत्सव

सेपियंस स्कूल विकासनगर में धूमधाम से मनाया गया 20वां वार्षिकोत्सव

उत्तराखंड विकास नगर।आज दिनांक 26 अक्टूबर को सेपियंस स्कूल विकासनगर में ऐक्यम नामक शीर्षक पर आधारित वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकों और छात्र -छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पूरे विद्यालयों को फूलों, ध्वजों, लड़ियों और रंगोली से सजाया गया। विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, प्रबंधक महोदय श्री रविकांत सपरा, श्रीमती रशिता सपरा , प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल विशंभर दयाल(रिटायर्ड इंडियन आर्मी )
विशिष्ट अतिथि श्री राजवीर दलाल ( पुलिस विभाग, दिल्ली)
का विद्यालय प्रागण में एन०सी०सी० कैडेट्स द्वारा धूमधाम से स्वागत किया गया। साथ ही अन्य गणमान्य अतिथियों में सुश्री रश्मि गोयल प्रधानाचार्या हरबर्टपुर सेपियंस स्कूल, श्री रिकेश शर्मा , श्री सुरेश रावत तथा विकास नगर के अन्य गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया। विद्यालय के छात्र -छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया गया।
कक्षा नर्सरी के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत गीत गया गया तथा एल०के०जी०,यू० के० जी० बच्चों द्वारा मनमोहक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात योग के महत्त्व को समझाते हुए योग का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर सभी लोग दांतों तले अंगुली दबाने लगे। कक्षा दो तथा तीन के विद्यार्थियों द्वारा * देवी स्तुति प्रस्तुत की गई उनकी भाव भंगिमाओं ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। अनेकता में एकता , सामाजिक एकता, पंचतत्व, कव्वाली, आदिवासी नृत्य, भारतीय एवं पश्चिमी सभ्यता एकलव्य दीवाली नामक विषयों पर आधारित गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसे उपस्थित जन समूह मंत्र मुक्त होकर देखता रह गया।
कार्यक्रम के मध्य में प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने तनेजा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने विद्यालय की प्रगति तथा विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास की ओर सभी का ध्यान आकर्षित करवाया एवं भविष्य में इसी प्रकार कार्यरत रहने का आश्वासन दिलाया ।
साथ ही विद्यालय में 10 वर्ष लगातार कार्यरत अध्यापक गण ,श्रीमती शांति रावत, श्रीमती विद्या जोशी, श्रीमती ममता जोशी, श्रीमती सीमा राणा, श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती मोनिका निराला, श्रीमती शिल्पी गुरुंग, श्रीमती , श्री विभु गोयल तथा ड्राइवर राजेश
इसी क्रम में 5 वर्ष लगातार कार्यरत अध्यापक गण श्रीमती पूजा ठाकुर, कु० मानसी पुन, कु० अंजली क्षेत्री ,श्री बलबीर सिंह को विद्यालय अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा रानी सपरा तथा प्रबंधक श्री रविकांत सपरा द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक श्री रविकांत सपरा जी ने मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों, अध्यापकों तथा विद्यार्थियों का हृदय से आभार प्रकट किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी सा थ ही दीवाली पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।