National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:00 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:00 pm

परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के शिष्य विजय महाराज जी ने दिया आशीर्वचन 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

गृह प्रवेश पर यथार्थ गीता पाठ का आयोजन 

 

परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के शिष्य विजय महाराज जी ने दिया आशीर्वचन 

जनपद अम्बेडकर नगर के जलालपुर तहसील अंतर्गत भियांव ग्राम सभा के कुटिया रफीगंज में शिक्षिका मोहिनी जायसवाल पत्नी ओमकार गुप्ता के निजी आवास के गृह प्रवेश के पावन अवसर पर यथार्थ गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यथार्थ गीता पाठ करने वाली डीहभियांव यथार्थ मंडली द्वारा वाचन किया गया। लगभग 11 बजे यथार्थ गीता पाठ की शुरुआत हुई और दूसरे दिन लगभग प्रातः संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री परमहंस आश्रम भेदौरा के महन्त पूज्य विजय महाराज जी पहुंचकर पूज्य श्री स्वामी जी के की विद्या के बारे में विस्तृत जानकारी सैकड़ों भक्तों में बताया। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि यथार्थ गीता भगवान के आदेश से पूज्य गुरुदेव भगवान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज जी द्वारा लिखा गया। यथार्थ गीता का एक एक अक्षर शब्द वाक्य श्लोकादि सब भगवान के द्वारा बोला गया और पूज्य श्री स्वामी जी ने उसे लिपिबद्ध किया है। उन्होंने बताया कि जैसे महापुरुष होते आयें है आज तक, वैसे ही पूज्य श्री स्वामी जी आज श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ में सशरीर विराजमान हैं और सूक्ष्म शरीर से संसार के कण-कण में विद्यमान हैं , जो भी आर्त भक्त जन , श्रद्धालु, अनुयाई, उनके शिष्य संत महात्मा जिस भी देश काल परिस्थिति में उन्हें याद करते हैं पूज्य गुरुदेव भगवान वहीं से सूक्ष्म शरीर से संभालते हैं, योग क्षेम करते हैं। पूज्य गुरुदेव भगवान कहते हैं कि सद्गुरु की रहनी स्वरुपस्थ होने के बाद संसार के कण-कण में निराकार रहती है।

बिनु पग चले सुनहि बिनु काना।

कर बिनु करम करहिं विधि नाना।।

आनन रहित सकल रस भोगी।

 बिनु बानी बकता बड़ जोगी।।

गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि — 

एषा ब्राम्ही स्थिति: पार्थ नैनां प्राप्य विमुह्यति।

स्थित्वास्यामन्तकालेअ्पि ब्रम्हनिर्वाणमृच्छति।।

अर्थात महापुरुष समुद्रवत होते हैं। वे पूर्ण संयमी और प्रत्यक्षतः परमात्मदर्शी हैं। ऐसे महापुरुष ब्रम्हनिष्ठा में स्थित रहते हुए शरीर के अंतकाल में भी ब्रम्हानंद को ही प्राप्त है। पूज्य विजय महाराज जी ने बताया कि जो भी इस भगवत्पथ में प्रवेश करेगा वह एक न एक दिन भगवान को भा जायेगा। उन्होंने बताया कि भगवत्पथ में बीज का नाश नहीं होता । गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि हे अर्जुन

नेहाभिक्रमनाशोअ्स्ति प्रत्यवायो न विद्यते।

स्वल्पमप्यस्य धर्मस्य त्रायते महतो भयात।।

अर्थात ईष्ट के आश्रित भजनानंदी साधक केवल भगवत्पथ में दो कदम चल भर दे ( जो गृहस्थ आश्रम में ही रहकर चला जा सकता है, साधक तो चलते ही हैं) बीज भर डाल दें तो प्रकृति में कोई क्षमता नहीं, ऐसा कोई अस्त्र नहीं कि उस सत्य को मिटा दे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।