National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 10, 2026 11:17 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 10, 2026 11:17 pm

विकासनगर पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान

कोतवाली विकासनगर

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

विकासनगर पुलिस द्वारा चलाया गया सत्यापन अभियान

डाक पत्थर सिंचाई विभाग की कॉलोनी में अवैध रूप से 450 मकानों में रह रहे व्यक्तियों का किया सत्यापन व 11 मकान मालिको का सत्यापन न करने पर किया 1.1 लाख रुपए का चलान, 13 बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर किया सत्यापन, सत्यापन न कराने पर 52 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला ₹13000 का जुर्माना

 

आज दिनांक 23.06.2024 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

महोदय, के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के निर्देशन में कोतवाली विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी ब्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु 05 टीम का गठन कर सत्यापन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी ब्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध ब्यक्तियों का सत्यापन किया गया। तथा डाकपत्थर क्षेत्र में सिंचाई विभाग के 450 क्वार्टर्स में अवैध रूप से रह लोगों का सत्यापन किया। डाकपत्थर क्षेत्र में मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने के सम्बन्ध में 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 11 चालान धनराशि 1,10,000/ रूपये का जुर्माना माननीय न्यायालय के चालान किए गए एवं बिना आई डी पाए गए 13 बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर सत्यापन किया गया तथा 52 व्यक्तियों का सत्यापन न करने पर 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹13000 संयोजन शुल्क वसूला गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *