National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 11:04 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 11:04 am

वीर शहीद केसरी चंद पीजी कॉलेज में हिंदी पखवाड़े के तहत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, विजेताओं को किया गया सम्मानित

13 सितम्बर 2025, विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद पीजी कॉलेज में हिंदी पखवाड़े के तहत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, विजेताओं को किया गया सम्मानित

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में हिंदी पखवाड़े की श्रृंखला के अंतर्गत हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में तुषार ने प्रथम, अर्शी ने द्वितीय और कुणाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साहित्यकारों की रचनाओं से काव्य पाठ में नीटू प्रथम, तुषार द्वितीय और कुणाल तृतीय रहे। युगल नृत्य में अर्शी व लाइबा नूर प्रथम, अंजलि व शिक्षा द्वितीय तथा नित्या-अनामिका और नव्या-अनामिका की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। शेर-ओ-शायरी प्रतियोगिता में अर्शी ने प्रथम, कुणाल ने द्वितीय और नीटू ने तृतीय स्थान अर्जित किया।

इससे पूर्व पखवाड़े की शुरुआत पत्र-लेखन प्रतियोगिता से हुई थी जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर उत्साह प्रदर्शित किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में नीटू ने प्रथम, असबा व अनामिका ने द्वितीय और आशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अंकिता और कुणाल ने किया। हिंदी विभाग और सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कृत कर किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. ए.के. अवस्थी, प्रो. आर.एल. केष्टवाल, डॉ. नीलम ध्यानी, डॉ. दीप्ति बगवाड़ी और डॉ. अनिल डॉ. माधुरी रावत, डॉ. पूजा पालीवाल, डॉ. सीमा, डॉ. कृतिका, डॉ. प्रजापति, डॉ. अविनाश, डॉ. हरीश, डॉ. अशोक और डॉ. विजय बहुगुणा शहीद महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉक्टर राजकुमारी भंडारी उपस्थिति रही।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *