National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:32 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:32 am

नशे पर उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

उत्तरकाशी उत्तराखंड 

ब्यूरो रिपोर्ट 

नशे पर उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1 किलो 30 ग्राम चरस के साथ 3 युवक गिरफ्तार

एस पी उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को दिया गया 2500 रु0 का पुरस्कार।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने हेतु उत्तरकाशी के पुलिस कप्तान, श्री अर्पण यदुवंशी लगातार सक्रिय हैं, उनके द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/कोतवाली/ थाना प्रभारी एवं एस0ओ0जी0 की टीम को सक्रिय रहकर नशे के अवैध कारोबार पर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जारी किये हुये हैं। उत्तरकाशी में नशे के विरुद्ध पुलिस की जंग मुहिम “उदयन” के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों की धर-पकड कर लगातार सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण मे कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है। प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री मनोज असवाल एवं प्रभारी SOG श्री प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में मनेरी पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये गत 13.08.2024 की रात्रि में मनेरी मल्ला से आगे UPCL पावर हाउस के नीचे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खण्डर से 3 युवको जितेन्द्र, मनवीर व देवेन्द्र को क्रमशः 446 ग्राम, 434 ग्राम व 150 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। युवकों के कब्जे से कुल 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुयी है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त तस्करों के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकत किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्तों को मा0 न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक, श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी के सदूरवर्ती क्षेत्रों में अवैध नशे, अफीम, चरस आदि की लगातार तस्करी की जानकारी पर हमने ऐसे संदिग्ध क्षेत्रों मे पुलिस को एक्टिव किया हुआ है। कल रात्रि में मनेरी क्षेत्र में पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा चरस की बरामदगी की गयी है। तस्करी मे लिप्त 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है, उक्त तीनों युवक स्थानीय हैं। यह चरस को खुद तैयार करके उसे अच्छे मुनाफे में बेचने की फिराक में थे। चरस की रिकवरी करने वाली टीम की सरहाना करते हुये उनके द्वारा टीम को 2500 रु0/ के पारितोषिक से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2024 में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 12 मामलों में 15 नशा तस्करों गिरफ्तार कर 9.8 किग्रा चरस, 22.65 ग्राम स्मैक तथा 1.5 किग्रा अफीम की बरामदगी की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- मनवीर सिंह राणा पुत्र मदन सिंह राणा निवासी पिलंग, भटवाडी उत्तरकाशी, उम्र 27 वर्ष

2- देवेन्द्र सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 32 वर्ष

3- जितेन्द्र सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 28 वर्ष।

बरामद माल-1 किलो 30 ग्राम चरस (कीमत करीब 2 लाख रु0/)।

पुलिस टीम–

1. उ0नि0 उमेश नेगी

2. अ0उ0नि0 सुरेन्द्र

3. हे0का0 सुरेन्द्र रावत

4. हे0का0 सतीश भट्ट

5. का0 दिनेश तोमर

6. का0 काशीष भट्ट- एस0ओ0जी

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।