National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 7, 2026 7:14 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 7, 2026 7:14 pm

उत्तराखंड विकास नगर।सेपियंस विद्यालय में धूमधाम से मनाया गुरु पर्व तथा बाल दिवस समारोह

सेपियंस विद्यालय में धूमधाम से मनाया गुरु पर्व तथा बाल दिवस समारोह

उत्तराखंड विकास नगर।14 नवंबर को सेपियंस विद्यालय विकास नगर तथा हरबर्टपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बाल दिवस समारोह तथा गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव “गुरुपर्व “का आयोजन किया गया । इसके लिए विद्यालय प्रांगण में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल तथा उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी द्वारा सिक्खों के दसवें गुरु नानक जी तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू की फोटो पर फूलमाला अर्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात अध्यापिका रश्मि चौधरी के नेतृत्व में गुरु पर्व समारोह का शुभारंभ किया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा गुरबाणी, देह शिवा बर मोही इहै तथा नानक आया शब्द गाकर विद्यालय प्रांगण को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

इसके बाद अध्यापिका वंदना तथा रवीना नौटियाल द्वारा बाल दिवस कार्यक्रम का संचालन किया जिसमें आज की विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन विद्यालय के सभी अध्यापक- अध्यापिकाओं द्वारा किया गया । सर्वप्रथम आज का विचार अपर्णा शर्मा, शपथ सचिन पंवार , समाचार वाचन कृष शर्मा, कविता वाचन मोहिद अहमद, बबली पुंडीर, दीपिका गैरोला द्वारा बाल दिवस पर चाचा नेहरू को याद करते हुए आज का विषय गीता नेगी द्वारा तथा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आशा गुसाईं द्वारा प्रस्तुत की गई । समूह गीत ‘मेरा विद्यार्थी जीवन सदा कल्याणकारी हो’ का नेतृत्व सुशांत गोदियाल द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल ने विद्यार्थियों को गुरु पर्व तथा बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें गुरु नानक तथा पंडित नेहरू जी के जीवन से शिक्षा लेकर भावी पीढ़ी के पथप्रदर्शक तथा मार्गदर्शक बनकर अपने माता-पिता तथा देश का नाम रोशन करना चाहिए।

साथ ही सेपियंस विद्यालय विकास नगर में भी आज की प्रार्थना सभा का आयोजन अध्यापकों द्वारा किया गया जिसमें प्रार्थना गीत, आज का विचार, मनोरंजक तथ्य, अध्यापकों द्वारा कविता ,गीत,नृत्य तथा बाल दिवस संबंधी प्रेरक विचार प्रस्तुत किये गये। विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू की तरह दृढ निश्चयात्मक दृष्टिकोण एवं लक्ष्य के प्रति लगन के गुणों को आत्मसात करने का मार्ग दर्शन किया साथ ही गुरु नानकदेवजी के सिद्धांतोंसे अवगत कराया। यशी बंसल, प्रियंका जायसवाल, गीतिका, भावना, अंजली, पूजा ठाकुर, प्रियंका पराशर,मोनिका निराला, शिम्पी, एरिश, श्वेता, पूनम ,अर्चना ने मनमोहक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए साथ ही संगीत प्रशिक्षक रवि कुकरेती ने “तू है सामने” नामक गीत गाकर सबका मन मोह लिया। 

देशभक्ति का महत्व बताते हुए बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

शिक्षक श्री गुरदीप सिंह ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय में सभी विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें म्यूजिकल चेयर, टग आफ वार, ऑक्टोपस रेस, बोट रेस, कैटरपिलर रेस तथा अन्य विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसका विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद उठाया ।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक महोदय श्री रवि कांत सपरा, श्रीमती रशिता सपरा, प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा , हरबर्टपुर विद्यालय प्रधानाचार्य सुशी रश्मि गोयल तथा समस्त अध्यापकों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बाल दिवस तथा गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *