National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 7:28 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 7:28 pm

उत्तराखंड रिखणीखाल।ये कैसा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/ आयुष्मान सेवा केंद्र है?

ये कैसा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/ आयुष्मान सेवा केंद्र है?

उत्तराखंड।रिखणीखाल प्रखंड के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/आयुष्मान सेवा केंद्र द्वारी है।यह अस्पताल 45 सालों से ग्राम पंचायत भवन द्वारी के भवन पर चल रहा है,तथा पंचायत की बैठकें खुले आसमान व किसी के निजी आवास में होती हैं। इन 45 सालों से इस स्वास्थ्य केंद्र में विद्युत संयोजन तक नहीं लगा है,जबकि यह प्रदेश ऊर्जा प्रदेश के नाम से भी जाना जाता है।इस पंचायत भवन का स्वास्थ्य भी दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है।भवन की हालत जर्जर व जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गई है।छत व दीवारों का प्लास्टर गिरता रहता है।मरीज के लेटने पर उसकी ऑंखों में घुस जाता है।अब इसी से अंदाजा लगाइये कि जिस भवन की हालत खराब हो तो वहां के मरीजों का स्वास्थ्य कैसे ठीक होगा।मरीज अस्पताल का रुख तक नहीं करते।दवाइयों/उपकरण आदि की बात तो दूर की बात है।

यह आयुष्मान सेवा केंद्र एक एम बी बी एस डॉक्टर के भरोसे चल रहा है।न वहाँ फार्मासिस्ट, न वार्ड ब्वाय, न सफाई वाला।एम बी बी एस डॉक्टर स्वयं झाड़ू लगाते देखा गया है व जर्जर भवन की चौकीदारी कर रहा है।बिजली कनेक्शन के अभाव में कोई मरीज रात को आ गया तो कैसे उपचार होगा।मोबाइल टार्च की रोशनी या मोमबत्ती, क्याडा जलाकर ही हो सकता है।अब इस राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नाम के साथ आयुष्मान सेवा केंद्र भी जोड़ा गया है,नाम बदलने से कुछ नहीं होगा,कामकाज होना आवश्यक है।

अब इन हालतों में मरीज अपने को झोलाछाप डॉक्टर व बंगाली डॉक्टर के पास ही उपचार कराने में दिलचस्पी रखते हैं। जबकि देखा गया है कि स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त एम बी बी एस डॉक्टर अनुभवी,योग्य नवयुवक ,व्यवहार कुशल हैं।

स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के वाबत कयी बार मुख्य मंत्री हेल्पलाइन मेें शिकायत दर्ज की गई हि।जिसका पंजीकरण संख्या 448104 दिनांक 26 सितम्बर, 2023 है।उप केंद्र (ए एन एम) भी किराये के भवन से संचालित हो रहा है।उसका भी भवन 12-15 साल पहले बना था,लेकिन गृह प्रवेश न हो सका।अब वह भी वीरान व खंडहर में तब्दील हो गया है।कोई सुध लेने वाला नहीं है।उसकी भी सी एम हेल्पलाइन मेें शिकायत दर्ज है,उसका क्रमांक 447452 दिनांक 25 सितम्बर, 2023 है।लेकिन शासन, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता, हीलाहवाली से जर्जर हो गया है। सरकार दावे,घोषणाएं तो बहुत अच्छी करती हैं लेकिन जमीनी हकीकत यही है जो लिखा जा रहा है।प्रशासन को मौका मुआयना करने की फुर्सत नहीं है।

अब न जाने किस बात का इन्तजार किया जा रहा है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।