National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 2, 2026 1:05 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 2, 2026 1:05 pm

7वें वेतनमान को कैबिनेट की स्वीकृति मिलने पर यूनियन संरक्षक रघुनाथ नेगी का किया अभिनंदन

7वें वेतनमान को कैबिनेट की स्वीकृति मिलने पर यूनियन संरक्षक रघुनाथ नेगी का किया अभिनंदन

विकासनगर-उत्तराखण्ड राज्य भण्डारण निगम के कर्मचारियों एवं कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने निगम कर्मचारियों के लिए 7वें वेतनमान को उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल (कैबिनेट) द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए निगम कर्मचारी यूनियन के संरक्षक एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि निगम कर्मचारियों की वर्षों पुरानी इस न्यायोचित मांग को पूर्ण कराने के लिए रघुनाथ सिंह नेगी ने निरंतर एवं गंभीर प्रयास किए। उन्होंने समय-समय पर शासन, सचिवालय तथा निगम प्रशासन के समक्ष कर्मचारियों का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा तथा पूरे प्रकरण की सतत पैरवी करते हुए इसे अंतिम निर्णय तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों, मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के परिणामस्वरूप आज यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि 7वें वेतनमान की स्वीकृति से निगम के सभी कर्मचारियों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार, मा.मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, सहकारिता विभाग, निगम प्रशासन एवं सभी संबंधित अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सकारात्मक सहयोग से यह वर्षों से लंबित प्रकरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो सका।

यूनियन संरक्षक श्री रघुनाथ सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि निगम के सभी कर्मचारियों की एकजुटता, धैर्य और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों एवं उनके न्यायोचित अधिकारों की रक्षा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे तथा हर स्तर पर अपना सहयोग देते रहेंगे।

इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष संतोष सिंह नेगी, उपाध्यक्ष मनोज नेगी, संयुक्त मंत्री राजेन्द्र कुमार जोशी, प्रचार मंत्री योगेन्द्र नेगी, राम अवतार आदि उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *