National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 10:47 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 10:47 am

मीडिया के चोले में टप्पेबाजी करते पकड़े गए दो टप्पेबाज

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

मीडिया के चोले में टप्पेबाजी करते पकड़े गए दो टप्पेबाज

चोला कभी कभार बड़ा मुश्किल काम कर देता है और कभी कभार कभार भौकाल भी टाइट कर देता है लेकिन पोल खुलने पर चोलेबाज की ऐसी-तैसी हो जाती है। चोला सीता हरण करा दिया, चोला हनुमान जी को कुछ देर फंसाएं रखा, चोला अतीक अहमद की हत्या करा दिया, चोला गौतम ऋषि की पत्नी को पत्थल बना दिया, चोला लखनऊ हाईकोर्ट में गैंगस्टर जीवा की हत्या करा दिया। बड़ी लंबी फेहरिस्त है चोला की । इसी तरह 10/ 11 तारीख को मीडिया का चोला पहनकर दुकानदारों को ठगते हुए दो टप्पेबाज अकलीम उर्फ पप्पू निवासी दशलावन थाना हैदरगंज अयोध्या व अशरफखान पुत्र, सलीम निवासी ग्राम उपरोक्त को बसखारी पुलिस ने धर दबोचा।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने कि इनके द्वारा सौरभ विल्डिंग मैटीरियल कुर्की बाजार एवं सुनार गली बसखारी अंतर्गत दुकान के काउंटर से रुपये निकाल लिए गए थे। उपरोक्त अभियुक्तों के पास से मोबाइल फोन , 53500 रुपये कैश, मीडिया की दो माइक आईडी ( टीवी इंडिया न्यूज़ ), लीड , कनेक्टर तार व काले रंग की बिना नंबर पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुआ । पूछताछ में उपरोक्त अभियुक्तों ने बताया कि हममें से एक दुकानदार को मीडिया का रिफरेंस देकर बातों में उलझाए रहता था और मौका मिलते ही दूसरा दुकानदार के कपाट से पैसे चुरा लेता था। फिलहाल इनकी पोल बसखारी पुलिस ने खोल दी दोनों पकड़ कर जेल भेज दिए गए। इनकी गिरफ्तारी अदनान मंजिल गेस्ट हाउस दरगाह रसूलपुर से हुई। गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रभारी सुनील कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मयंक सिंह उपनिरीक्षक रिंकू सरोज कांस्टेबल अजीत यादव, कुंवरपाल शामिल रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।