अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
मीडिया के चोले में टप्पेबाजी करते पकड़े गए दो टप्पेबाज
चोला कभी कभार बड़ा मुश्किल काम कर देता है और कभी कभार कभार भौकाल भी टाइट कर देता है लेकिन पोल खुलने पर चोलेबाज की ऐसी-तैसी हो जाती है। चोला सीता हरण करा दिया, चोला हनुमान जी को कुछ देर फंसाएं रखा, चोला अतीक अहमद की हत्या करा दिया, चोला गौतम ऋषि की पत्नी को पत्थल बना दिया, चोला लखनऊ हाईकोर्ट में गैंगस्टर जीवा की हत्या करा दिया। बड़ी लंबी फेहरिस्त है चोला की । इसी तरह 10/ 11 तारीख को मीडिया का चोला पहनकर दुकानदारों को ठगते हुए दो टप्पेबाज अकलीम उर्फ पप्पू निवासी दशलावन थाना हैदरगंज अयोध्या व अशरफखान पुत्र, सलीम निवासी ग्राम उपरोक्त को बसखारी पुलिस ने धर दबोचा।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने कि इनके द्वारा सौरभ विल्डिंग मैटीरियल कुर्की बाजार एवं सुनार गली बसखारी अंतर्गत दुकान के काउंटर से रुपये निकाल लिए गए थे। उपरोक्त अभियुक्तों के पास से मोबाइल फोन , 53500 रुपये कैश, मीडिया की दो माइक आईडी ( टीवी इंडिया न्यूज़ ), लीड , कनेक्टर तार व काले रंग की बिना नंबर पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुआ । पूछताछ में उपरोक्त अभियुक्तों ने बताया कि हममें से एक दुकानदार को मीडिया का रिफरेंस देकर बातों में उलझाए रहता था और मौका मिलते ही दूसरा दुकानदार के कपाट से पैसे चुरा लेता था। फिलहाल इनकी पोल बसखारी पुलिस ने खोल दी दोनों पकड़ कर जेल भेज दिए गए। इनकी गिरफ्तारी अदनान
मंजिल गेस्ट हाउस दरगाह रसूलपुर से हुई। गिरफ्तार कर्ता टीम में प्रभारी सुनील कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मयंक सिंह उपनिरीक्षक रिंकू सरोज कांस्टेबल अजीत यादव, कुंवरपाल शामिल रहे।






