National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 2:37 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 2:37 am

बाढौ़ में दो दिवसीय ग्रामोत्सव संपन्न

बाढौ़ में दो दिवसीय ग्रामोत्सव संपन्न

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

साहिया 10 जून। विकासखंड कालसी के अंतर्गत ग्राम बाढौ़ का आठवां ग्रामोत्सव “दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन” स्थानीय चालदा महासू देवता को सवा किलो चांदी का छतर भेंट कर भंडारे के बाद संपन्न हो गया है।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान ने कहा है कि जो अधिकारी, कर्मचारी एवं व्यवसायी घर- गांव से बाहर रहते हैं, ग्रामोत्सव कार्यक्रम के निमित्त सभी लोग अपने गांव आकर परस्पर मेल मिलाप कर आपसी समाजस्य स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा है कि युवा पीढ़ी जो अपनी भाषा और संस्कृति से दूर हो रही है उन्हें अपनी संस्कृति, ग्रामीण जीवन और सामूहिक परिवार के संस्कार और प्रेरणा गांव में आकर के ही मिलती है।

श्री चौहान ने कहा है कि दो दिवसीय ग्रामोत्सव कार्यक्रम के दौरान जल स्रोतों की स्वच्छता, गांव की स्वच्छत, मन्दिर में सामूहिक हवन, ग्राम विकास को लेकर संगोष्ठी, छोटे बच्चों की सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया साथ ही जो अधिकारी, कर्मचारी सेवानिवृत हुए हैं हुए हैं उनका ग्रामीणों द्वारा विधिवत्त सम्मान किया जाता है। एक वर्ष के अंतराल में गांव के जिन युवाओं की सरकारी अथवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी लगी है उनका सम्मान किया जाता है जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा है कि दो दिवसीय ग्रामोत्सव के दौरान एक ही स्थान पर सभी गांव वासियों का सामूहिक रूप से भोजन होता है और उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी होते हैं।

इस अवसर पर कर्मचारी मंडल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, खजान सिंह चौहान, चमन सिंह चौहान, दीवान सिंह चौहान, सुरेंद्र वर्मा, पप्पू चौहान, रमेश चौहान, यशपाल चौहान, राहुल चौहान, डा राजकुमारी चौहान, अमिता चौहान, नीलम चौहान, स्वीटी चौहान, सुल्तान सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, दीप सिंह, विपिन चौहान, अतर सिंह , दिगंबर चौहान, महेंद्र सिंह माही राकेश चौहान, वीरेंद्र चौहान, विनीत चौहान, मनीष चौहान, सुल्तान चौहान, संजय चौहान सीताराम चौहान, केसर सिंह चौहान आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन मनोज जौनसारी ने किया।

————————————–

 

*सवा किलो चांदी का छतर भेंट किया गांव की लड़कियों ने*

बाढौ गांव की 300 से अधिक लड़कियों ने चालदा महासू मंदिर बाढौ़ में सवा किलो चांदी का छतर देव मन्दिर में भेंट किया जिसमें सभी विवाहित और अविवाहित लड़कियों ने एक समान पारंपरिक वेश पहनकर देवता से जौनसार बावर के समृद्धि और खुशहाली की कामना की उसके पश्चात सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन भी किया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।