National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:43 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:43 pm

श्रमिक आंदोलन की आड़ में उपद्रव: 10 आरोपी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

श्रमिक आंदोलन की आड़ में उपद्रव: 10 आरोपी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

 

देहरादून, 17 मई 2026:

जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सेलाकुई क्षेत्र में उपद्रव फैलाने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 मई को सेलाकुई स्थित डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने श्रमिकों की आड़ लेकर फैक्ट्री परिसर और पुलिस बल पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। घटना के संबंध में थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के नेतृत्व में थाना सेलाकुई, कोतवाली सहसपुर और स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीम गठित की गई।

अगले दिन पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग समूह बनाकर विभिन्न कंपनियों और मोहल्लों में जाकर श्रमिकों को भड़काने, काम पर जाने से रोकने और मारपीट के लिए उकसा रहे हैं। जांच में सामने आया कि इनमें से कुछ लोग पूर्व में हुई पत्थरबाजी की घटना में भी शामिल थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आशंका जताई कि ये लोग पुनः अशांति फैलाने और किसी संज्ञेय अपराध को अंजाम दे सकते हैं। इसी के मद्देनजर सभी आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो बड़ी घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 कार्रवाई में शामिल टीम:

थाना सेलाकुई, कोतवाली सहसपुर और स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त पुलिस टीम ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।