National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 27, 2026 11:50 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 27, 2026 11:50 am

राज्य कर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम, चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने पर जोर

राज्य कर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम, चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने पर जोर

 

अम्बेडकरनगर। राज्य कर विभाग, अम्बेडकरनगर के तत्वावधान में तहसील टांडा में स्थानीय व्यापारिक संगठनों एवं यार्न व्यापारियों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चाइनीज मांझा, सिंथेटिक मांझा एवं शीशा लेपित डोरी के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए व्यापारियों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने व्यापारियों से प्रतिबंधित चाइनीज एवं सिंथेटिक मांझे की खरीद-बिक्री न करने की अपील की। साथ ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ पीठ द्वारा जनहित याचिकाओं में पारित आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया। व्यापारियों को बताया गया कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और उपयोग मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा है तथा इसके विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त राज्य कर पशुपति प्रताप सिंह ने व्यापारियों से कानून का पालन करते हुए प्रतिबंधित मांझे की बिक्री से दूर रहने और आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त राज्य कर डॉ. अंकित सिंह, रवीन्द्र कुमार सहित व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मो. कासिम अंसारी, अब्दुल सलाम, जमाल अशरफ एवं विकाश निषाद अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *