National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:25 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:25 pm

आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन

 

देहरादून दिनांक 16 मार्च 2026, जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशो के अनुपालन में आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जनता दर्शन में आज 162 शिकायतें प्राप्त हुई। अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में ईदगाह निवासी वरिष्ठ नागरिक दुलीचंद ने जनता दरबार में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कचहरी स्थित एक स्टाम्प वेंडर/टाइपिस्ट को अपने दस्तावेज दिए थे। आरोप है कि टाईपिस्ट ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर उनसे 11,500 रुपये ले लिए और एक माह बाद प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया। जब वह आधार कार्ड अपडेट कराने गए तो नगर निगम में जांच के दौरान जन्म प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए निरस्त कर दिया गया। अपने पैसे वापस मांगने पर धमकाया जा रहा है, जिसपर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित नगर निगम एवं पुलिस को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मोथोरोवाला निवासी एक बुजुर्ग दंपति ने गुहार लगाई कि उनके पुत्र तथा पुत्रवधू द्वारा मारपीट, मानसिक उत्पीड़न एवं प्रताड़ना किया जा रहा है जिसका डीएम कोर्ट में भरणपोषण एक्ट में वाद दर्ज है। उप जिलाधिकारी (सदर) द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी को कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया, किंतु थाना नेहरू कॉलोनी तथा बाईपास चौकी के बीच बार-बार भेजे जाने से अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने सीओ डालनवाला को मामले में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा बुजुर्ग दंपति की शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
हर्रावाला निवासी लक्ष्मणदास ने शिकायत में बताया कि उनके द्वारा भूमि क्रय करने हेतु अनुबन्ध किया गया तथा रू0 2 लाख नकद दिए गए थे अनुबंध में रास्ता 15 फीट बताया गया था किंतु मौके पर रास्ता 12 फीट ही है, जिसपर अपने पैसे वापस मांगने पर सम्बन्धित डीलर द्वारा धमकाया जा रहा है। उन्होंने अपने पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई जिस पर एडीएम ने सीओ डोईवाला को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अनारवाला निवासी सागर थापा ने गुहार लगाएगी स्थानीय व्यक्ति ने विदेश में (हांगकांग में) नौकरी लगाने का झांसा देकर 4 लाख लेने के बाद 10 महीने ने बहाने बना रहा है पैसे भी वापस नही कर रहा है नंबर ब्लॉक कर दिया है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय को पत्राचार किया गया।
बापूनगर जाखन निवासी सुनीता खंडूरी ने अपनी शिकायत में बताया कि अगस्त 2025 में अतिवृष्टि के कारण रास्ता व पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया था घर को भी खतरा है, रास्ता पुश्ता न लगाये जाने की शिकायत की गई जिस पर अधीक्षण अभियंता प्रांतीय खण्ड को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिस पर अवगत कराया गया कि 18.89 लाख का आगणन तैयार कर दिया गया है जल्द कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त नगर निगम संतोष पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।