National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 9, 2026 4:13 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 9, 2026 4:13 pm

सेपियंस स्कूल विकास नगर से तीन विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में चयन

सेपियंस स्कूल विकास नगर से तीन विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में चयन

 

एक बार फिर से सेपियंस विद्यालय विकास नगर के छात्र- छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया।

उत्तरांचल क्षेत्रीय खो खो संघ के महासचिव श्री रजत शर्मा ने बताया कि 21 एवं 22 सितंबर को राजकीय उत्तर 

 माध्यमिक 

 विद्यालय देवीपुरा, चक्लुवा में सीनियर बालक-बालिका राज्य स्तरीय खो -खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

जिसके लिए देहरादून जिले का 14 सितंबर को ऋषिकेश में ट्रायल लिया गया। इस ट्रायल में 40 बालक एवं 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें से 15 बालक एवं 15 बालिकाओं का देहरादून जिले की टीम में चयन किया गया। जिसमें हमारे स्कूल के योगेश रावत,निहारिका व स्नेहा बुटोला का चयन सुनिश्चित हुआ है।

अब यह तीनों प्रतिभागी देहरादून जिले की तरफ से प्रतिभाग करेंगे।

प्रतिभागियों के इस चयन पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी , प्रबंधक श्री रविकांत सपरा , विद्यालय निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल सहित प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, श्रीमती रशिता सपरा ने प्रशिक्षक श्री बी एस राय , श्री संजय चौहान, श्री सतीश चौहान,सूरज चौहान भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *