National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 8:26 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 8:26 pm

त्यूनी क्षेत्र में विद्युत चोरी करने वालों की खैर नही अवर अभियंता विद्युत त्यूनी के द्वारा तहसीलदार त्यूनी को प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज़ करने के लिए प्रेषित किया गया पत्र

राजेंद्र सिंह चौहान

त्यूनी क्षेत्र में विद्युत चोरी करने वालों की खैर नही अवर अभियंता विद्युत त्यूनी के द्वारा तहसीलदार त्यूनी को प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज़ करने के लिए प्रेषित किया गया पत्र :—-

त्यूनी देहरादून 

अवर अभियंता 33/11 केवी विद्युत उप संस्थान त्यूनी के नेतृत्व में लाइन स्टाफ के साथ क्षेत्र में विद्युत चेकिंग की गई। विद्युत चेकिंग के दौरान 11 लोगों के परिसर में विद्युत चोरी पकड़ी गई, विद्युत चोरी करने वाले सभी लोगों के खिलाफ तहसीलदार त्यूनी को अवर अभियंता राज किशोर 33/11 केवि विद्युत संस्थान त्यूनी के द्वारा लिखित में शिकायती पत्र प्रेषित किया गया। जिसमें सभी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। विद्युत चोरी करना भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

अवर अभियंता राजकिशोर का कहना है कि हमारी टीम सभी गांव में विद्युत चेकिंग अभियान चलाएगी विद्युत चोरी करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बक्शा जायेगा। जिस व्यक्ति के घर में विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कामिनी कार्रवाई की जाएगी। विद्युत चोरी करना भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

निम्न व्यक्तियों के परिसर में विद्युत चोरी पाई गई। जिनके खिलाफ तहसीलदार त्यूनी को प्राथमिक की दर्ज करने का आग्रह किया गया है ।

1-राजेंद्र पुत्र यशपाल निवासी मैंनरथ त्यूनी

2–विजन सिंह पुत्र केदार सिंह ग्राम कुनौली दारागाढ़ त्यूनी

3–नारायण सिंह पुत्र केदार सिंह ग्राम कुनौली दारागाढ़ त्यूनी 4–नेपाल डेट पुत्र केवल राम ग्राम कुनौली दारागाढ़ त्यूनी

5–जीत सिंह राणा पुत्र धनीराम ग्राम कुनौली दारागाढ़ त्यूनी

6–उर्वी डेट पुत्र राजमल ग्राम कुनौली दारागाढ़ रागढ़ त्यूनी

7–जितेंद्र पुत्र सुर्जन ग्राम कुनौली दारागाढ़ त्यूनी

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।