National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 4:40 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 4:40 am

देहरादून के कारगी चौक नामक स्थान पर आधुनिक यात्री शेड (Bus Shelter) का निर्माण करने की सख्त आवश्यकता है। 


देहरादून-

 

देहरादून के कारगी चौक नामक स्थान पर आधुनिक यात्री शेड (Bus Shelter) का निर्माण करने की सख्त आवश्यकता है। 

ज्ञात हो कि 90 के दशक में देहरादून का प्रिंस चौक एक प्रसिद्ध चौराहा हुआ करता था,अब उसकी जगह कारगी चौक ने ली है।कारगी चौक एक व्यस्ततम चौक है।यहाँ से आई एस बी टी 3 किलोमीटर है,जहाँ से गढ़वाल मंडल ,कुमाऊँ-मंडल को सैकडों बसें आवागमन करती हैं। कारगी चौक बसों के रुकने का मुख्य अड्डा बन गया है।कारगी क्षेत्र व उसके आसपास के इलाके के लोग अधिकांश इसी चौक से बसों में सवार होकर अपने गन्तव्य पहाड़ी इलाकों को जाते हैं।

कारगी चौक में यात्रियों के लिए रुकने,ठहरने,उठने,बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है।लोग खड़े खड़ें गर्मी, धूप व बारिश में बसों का इन्तजार करते करते थक व ऊब जाते हैं। इनकी कोई सुध लेने वाला अभी तक कोई नहीं निकला।यहाँ पर एक आधुनिक यात्री शेड निर्माण करने की आवश्यकता महसूस हो रही है।आमतौर पर लोग आई एस बी टी न जाकर इसी चौक पर इन्तजार करना सुविधाजनक समझते हैं। घंटों इन्तजार करते करते व खड़े खड़े लोग परेशान होते हैं, इनमें खासकर महिलायें, बच्चे व वृद्ध शामिल हैं।

इसी क्षेत्र के स्थानीय समाजसेवी अजय देवरानी ने जब इस चौक का नजारा व दृश्य देखा तो उनको भी यात्री शेड की कमी नजर आयी।

इससे पहले भी वरिष्ठ नागरिक मंच ,कारगी व उसके अध्यक्ष स्वर्गीय महेश्वर बहुगुणा भी इसी यात्री शेड निर्माण को लेकर माननीय विधायक, महापौर ,सांसद आदि को कयी बार लिखित आवेदन व मौखिक अवगत करा चुके थे, लेकिन उनकी ये इच्छा अन्तिम समय तक भी पूरी व फलीभूत नहीं हो सकी।यात्रियों को इस चौक पर नर गर्मी, धूप,बारिश आदि तरह तरह की परेशानियों से गुजरना होता है।

इस क्षेत्र के लोगों की ये काफी पुरानी मांग व इच्छा है कि यहाँ पर एक आधुनिक यात्री शेड बने।अब उम्मीद लगाये बैठे हैं कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि, शासन प्रशासन इस जरूरी मांग का आगे का रास्ता प्रशस्त करेगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *